अप्रैल,30,2024
spot_img

#SamastipurNews-क्वरंटाइन सेंटर में कार्य के दौरान रसोइए की मौत, विरोध में ताजपुर-पूसा जाम

spot_img
spot_img
spot_img

समस्तीपुर,देशज न्यूज। समस्तीपुर जिले में  मंगलवार की रात ताजपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित डॉ. लोहिया कर्पूरी विशेश्वर दास महाविद्यालय के एकांतवास केंद्र के युवा रसोइया उमेश महतो की हार्ट अटैक से मौत हो गयी।

मौत से पहले उसे उपचार के लिए जननायक कर्पूरी ठाकुर रेफरल अस्पताल ताजपुर ले जाया गया जहां उसका उपचार किया गया मगर उसे बचाया नहीं जा सका।

पोस्टमार्टम कराने के लिए लाश समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दी गयी। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को स्थानीय लोगों ने ताजपुर-पूसा सड़क  जाम कर मृतक के आश्रितों को चार लाख रुपए का मुआवजा देने की मांग की।

यह भी पढ़ें:  Bihar News|Bhagalpur Road Accident| बरातियों से भरी स्कॉर्पियो पर दूसरे लेन से आकर पलटा हाइवा, हाइवा में घुसा स्कार्पियो, बरात जा रहे छह की मौत

सूचना पाकर स्थानीय प्रखंड प्रशासन ने 20 हजार रुपए अविलंब देने की घोषणा की और आगे भी सहयोग के लिए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें