मई,3,2024
spot_img

Samrat Choudhary | RJD पर बड़ा Attack, कहा…झूठ की खेती मत करो…, ये लो…

हो गई 30 हजार 547 नए पदों की स्वीकृति

spot_img
spot_img
spot_img

Samrat Choudhary | RJD पर बड़ा Attack, कहा…झूठ की खेती मत करो…, ये लो…। बिहार में नई सरकार बनते ही, उपमुख्यमंत्री की शपथ लेते ही बिहार बीजेपी अध्यक्ष सम्राट चौधरी का साम्राज्य काफी लंबा-चौड़ा हो गया है।

Samrat Choudhary | एक तरफ नौकरी लेकर, दूसरी तरफ राजद पर हमला…स्टाइल नया है…

सम्राट एक तरफ नौकरी की फेहरिस्त लेकर खड़े हैं, बिहार के युवाओं को नौकरी से जोड़ रहे। वहीं, राजद पर निशाना जमकर लगा रहे हैं। राजद वालों को झूठ की खेती से बाज आने की सलाह दे रहे।

Samrat Choudhary | सतही स्तर की राजनीति शुरू कर दी राजद वालों ने

उपमुख्यमंत्री श्री चौधरी ने सीधा राजद पर हमला बोला, कहा, राजद वालों ने जनता के दिलों में जगह बनाए नेता के विरोध में सतही स्तर की राजनीति शुरू कर दी। फर्जी खबर की दुकानदारी छानकर अब से मोदी जी का विरोध करेंगे। इसको लेकर उन्होंने एक वीडियो क्लिक जारी कर दी।

Samrat Choudhary | एनडीए सरकार के काम में और तेज गति आने का संदेश भी साफ सुना दिया

वहीं, उन्होंने एनडीए सरकार के काम में और तेज गति आने का संदेश भी साफ सुना दिया। कहा, बिहार में नई एनडीए सरकार बनते ही 30 हजार 547 नए पदों को मंजूरी दी गई है। इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि अब टपकती छत नहीं, अब पक्का घर! सपने नहीं हकीकत बुनते हैं, तभी तो सब मोदी को चुनते हैं।

Samrat Choudhary | 30 हजार 547 नए पदों को मंजूरी

बिहार में नई एनडीए सरकार बनते ही 30 हजार 547 नए पदों को मंजूरी की जानकारी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने देते कहा है, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश के बाद वित्त विभाग ने विभिन्न विभागों में नए पदों की मंजूरी दे दी है।

Samrat Choudhary | युवाओं के प्रति समर्पण और प्रतिबद्ध हूं…

सम्राट चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार 30,547 नये पदों की स्वीकृति दी गयी। उन्होंने कहा कि यह नीतीश कुमार सरकार का युवाओं के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रमाण है।
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| अग्निशमन वाहन से कुचलकर गर्भवती महिला की मौत, विरोध में आगजनी, बवाल, भाग रहे वाहन को रोक रहे दो बाइक सवार को भी चालक ने कुचला, डीएमसीएच रेफर

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें