back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

त्रिवेणीगंज की JDU विधायक वीणा भारती के बेटे बंटी की पूर्णियां में संदिग्ध मौत

spot_img
- Advertisement - Advertisement

बेटे का शव देख चीत्कार मारकर रोने लगी विधायक

सुपौल,देशज न्यूज। त्रिवेणीगंज विधानसभा से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक वीणा भारती के बेटे बंटी की पूर्णियां में संदिग्ध अवस्था में हुई मौत से विधायक के घर कोहराम मच गया है। रविवार की सुबह जैसे ही पूर्णियां से विधायक पुत्र 30 वर्षीय बंटी का शव त्रिवेणीगंज पहुंचा आसपास के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुत्र का शव देखते ही विधायक रोने लगी।
इस क्रम में विधायक कई वार बेहोश भी हो गई। पूरा इलाका इस घटना से जहां स्तब्ध है वहीं गमगीन भी है। मौजूद लोग किसी तरह विधायक और उसके परिजन को ढाढस बंधा रहे हैं।
बंटी की मौत को लेकर हर कोई चर्चा कर रहे है कि आखिर गाड़ी में बैठे युवक किस तरह एकाएक मौत हो गई। दरअसल बंटी अपना फोर
व्हीलर गाड़ी ठीक कराने शनिवार को पूर्णियां गया था, जहां वो गाड़ी में बैठे-बैठे ही अचेत हो गया। साथियों ने उसे तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बंटी की गाड़ी सर्विसिंग के लिए 10 दिन पहले ही दिया गया था। शनिवार को वे लोग पूर्णियां के महिंद्रा शोरूम में गाड़ी लेने के लिए गये । मृतक के साथ उसका भांजा शंभू पासवान भी था। बंटी ने गाड़ी लेने के दौरान गाड़ी चलाकर चेक किया। उसके बाद अपने भांजे को बिलिंग के लिए सो रूम के अंदर भेज खुद गाड़ी में एसी चलाकर बैठ गया।
बिलिंग कराने में करीब घंटा भर का वक़्त लग गया। इसके बाद भांजा जब वापस आया तो उसने बंटी को गाड़ी में ही बेहोशी की हालत में देखा। चेहरे पर पानी मारने के बाद भी वह नहीं उठा तो चिल्लाने लगा। उसके बाद शोरूम के कर्मी आये और सबसे सहयोग से उसे पूर्णिया सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।
फिलहाल डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई है।घटना की जानकारी मिलते ही पूर्णियां सदर अस्पताल में सगे-संबंधियों और विधायक के शुभचिंतकों का तांता लगा रहा। बताया गया कि बंटी अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितृ शांति और ग्रह दोष निवारण का महापर्व

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि भारतीय सनातन धर्म में विशेष महत्व...

आज का लव राशिफल: 17 फरवरी 2026 – प्रेम में नई तरंग या चुनौती?

Aaj Ka Love Rashifal: ब्रह्मांड की गहरी चालें और ग्रहों की बदलती स्थितियां हमारे...

फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का पावन अवसर

Falgun Amavasya 2026: फाल्गुन अमावस्या 2026: पितरों की शांति और ग्रह दोष निवारण का...

Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा… पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

Bihar IPS Officer Death: जीवन की नश्वरता का एक और कड़वा सच सामने आया...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें