मई,5,2024
spot_img

Update Patna Fire | Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत, 20 से अधिक झुलसे, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar News| Patna News| Patna Junction के होटल पाल में लगी आग में अब तक छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो चुकी है। 20 से अधिक झुलसे हुए हैं। इनमें तीन की हालत बेहद नाजुक है। ऐसे में, मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है जहां Patna Junction के होटल पाल में गुरुवार को प्रलयंकारी आग लग गई।

Bihar News| Patna News| अब तक छह लोगों की जिंदा मौत हो चुकी हैं। बीस से अधिक झुलसें हैं, तीन नाजुक

इस आग में एक-एक कर Gas Cylinders ब्लॉस्ट होते चले गए। इससे फैली आग बेकाबू होती चलीं गईं। इसमें अब तक छह लोगों की जिंदा मौत (Death) हो चुकी हैं। बीस से अधिक अभी भी झुलसें हैं। इनमें कई की हालत नाजुक बनी हुईं हैं। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका व्यक्त की जा रही हैं। जहां, 45 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

Bihar News| Patna News| बुद्ध मार्ग स्थित पाल होटल में आग की भयावहता, बदहवासी, अफरा-तफरी

आग में झुलसे लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। संभावना जताई जा रही है कि मृतकों का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। होटल में फंसे लोगों का Rescue चल रहा है जहां… पटना जंक्शन के पास होटल पाल में गुरुवार को भीषण आग लग गई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Samastipur News| ग्रामीणों का भारी उपद्रव, पुलिस पर हमला, बनाया बंधक, वाहन के शीशे तोड़े...कोई नई बात नहीं है यहां...?

Bihar News| Patna News| गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे लगी आग, कम पड़तीं गई दमकल की गाड़ियां

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे पटना जंक्शन के पास स्थित पाल होटल में आग लगी थी। आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।दर्जनों लोग उसमें फंस गए। गर्म पछुआ हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। बिल्डिंग के नीचे खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंची।  रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सबसे पहले दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के फायर स्टेशनों से दमकल की और गाड़ियां मंगाई गईं।

Bihar News| Patna News| होटल में फंसे 30 से अधिक लोगों का रेस्क्यू

करीब दो दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियों की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान होटल में फंसे 30 से अधिक लोगों का रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने आग में झुलसे लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया है। पुलिस ने इस घटना में 6 लोगों के मौत की पुष्टि की है। पटना के सिटी एसपी सेंट्रल चंद्रप्रकाश ने 6 लोगों की मौत की जानकारी दी है।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Araria News| Muzaffarpur News| चुनाव ड्यूटी कराने Araria आए एक और Muzaffarpur के जवान की मौत

Bihar News| Patna News| तीन की हालत काफी नाजुक है।

सिटी एसपी सेंट्रल ने बताया कि अबतक 6 लोगों की इस अग्निकांड में जलकर मौत हो चुकी है जबकि आग में झुलसे 20 लोगों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जिनमें से 12 लोगों को तुरंत आईसीयू में भर्ती किया गया है। इनमें से तीन की हालत काफी नाजुक है।

Bihar News| Patna News| डीजी शोभा अहोतकर भी मौके पर पहुंची

अग्निशमन विभाग की डीजी शोभा अहोतकर भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य चल रहा है। आग पर काबू पा लिया गया है और फिलहाल बिल्डिंग और उसके आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। पटना पुलिस की टीम और संबंधित अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

Bihar News| Patna News| बुद्ध मार्ग स्थित पाल होटल में आग की भयावहता, बदहवासी, अफरा-तफरी

बुद्ध मार्ग स्थित पाल होटल में आग की भयावहता इतनी थी कि जिंदा जलकर छह लोगों की मौत हो गई है। आग लगने के बाद भीषण बदहवासी और अफरा-तफरी मच गई है। होटल के सामने पुल पर वाहनों का जाम लग गया। आग इतनी भयावह थी कि उसे बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड कर्मियों के इंतजाम नाकाफी बने हुए थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस मौजूद हैं। आग की लपटों का होटल के नजदीक बिल्डिंग में फैलने का खतरा हालांकि टल गया है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

Bihar News| Patna News| आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ताबड़तोड़ ब्लास्ट

जानकारी के अनुसार, आग लगने से होटल में रखे सिलेंडर में भी ब्लास्ट होता चला गया। इसकी वजह से आग होटल की पास वाली बिल्डिंग को भी जद में ले लिया। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल पाया है। आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक पाल होटल के बेसमेंट में खाना तैयार किया जा रहा था। इसके क्रम में यह आगजनी की घटना हुई। लपटों ने बेसमेंट में रखे सिलेंडरों को अपने चपेट में ले लिया। इसके बाद एक पर एक कई सिलेंडर ब्लास्ट कर गए। आग पूरी बिल्डिंग में फैल गई।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें