अब आपके नाम, दीप जलेंगे चारों धाम। सुख, शांति, समृद्धि आएगी घर बैठे। 🙏🏻🕉 कीजिए, मनोरथ पूर्ण। रंगीन दीपोत्सव के धनतेरस पर छलकेगा आस्था। ☀️ जलाइए, अपने इच्छित धाम में नव दीप। 🪔 देशज टाइम्स लेकर आया है इस दिवाली आपके लिए बेहद आध्यात्मिक खास। 🔱🙏🏻 लिंक पर क्लिक कर कोरोनाकाल मैं अपने पसंद के धाम में जलाएं इस धनतेरस पवित्र, असंख्य दीप। 🪔 👇🏻 https://bhagwaanji.com/diwali/?ref=diya20204 #Diwali2020
समस्तीपुर, देशज न्यूज। जिला परिषद सदस्य मंजू देवी के पुत्र पिंटू को अपराधियों ने मुसरीघरारी थाना के गंगापुर में गोली मार दी। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है। लोग अपनी दुकान बंद कर भाग निकले।
स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। मरीज की गंभीर स्थिति देखते हुए डाक्टर ने उसे पटना रेफर कर दिया। विदित हो कि कुछ महीने पूर्व पीड़ित की मां जिला परिषद सदस्य मंजू देवी को भी अपराधियों ने गोली मारी थी। इसमें वह बच गई थी। कहा जाता है कि पुरानी अदावत में जिला परिषद एवं स्वजनों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है।
बताया जाता है कि मुसरीघरारी थाना के गंगापुर स्थित भोनू चौक के समीप सोमवार की शाम जिला पार्षद का पुत्र नवनीत कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिह कहीं जा रहा था इसी बीच बाइक सवार अपराधियों ने उसपर फायर कर दिया। गोली उसके पैर में लगी। वह वहीं गिर गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाया गया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा की जा रही है।