अप्रैल,28,2024
spot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर फेंके पत्थर, कार क्षतिग्रस्त, भगदड़, फिर क्यों आई Rahul Gandhi को पापा की याद….

spot_img
spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

spot_img

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के काफिले पर फेंके पत्थर, कार क्षतिग्रस्त, भगदड़… बड़ी खबर है, जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में भगदड़ मच गई।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | 18वें दिन यात्रा दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका

इस दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की कार पर भी हमला हुआ है। 18वें दिन यात्रा दौरान उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंका गया। इस दौरान गाड़ी का शीशा टूट गया। इससे राहुल गांधी की कार क्षतिग्रस्त हो गई। वो बाल बाल बच गए। घटना के वीडियो में है कि राहुल गांधी निर्धारित पड़ाव पर पहुंचने के बाद वाहन से उतर रहे हैं और क्षतिग्रस्त वाहन की खिड़की के शीशे का मुआयना कर रहे हैं। यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमला

पश्चिम बंगाल-बिहार की सीमा पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी के काफिले पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हमला मालदा के हरीशचंद्रपुर में हुआ है। इस दौरान राहुल गांधी के कार का शीशा टूट गया है।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | गाड़ी पर फेंके पत्थर, टूटा शीशा

कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी गाड़ी पर पत्थर फेंके। जिस गाड़ी से वो सफर कर रहे थे, उस गाड़ी का शीशा टूट गया। यह हमला मालदा के हरिश्चंद्रपुर इलाके में तब हुआ जब यात्रा बिहार से पश्चिम बंगाल में दोबारा प्रवेश कर रही थी।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज बिहार से एक बार फिर बंगाल में किया प्रवेश

राहुल की यह यात्रा आज बिहार से एक बार फिर बंगाल में प्रवेश की। इससे पहले बुधवार को कटिहार में उन्होंने पदयात्रा भी की। कार में घूमते समय राहुल ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान भगदड़ मच गई। हालांकि राहुल गांधी कार से निकलकर बस में बैठ गए। तबतक प्रशासन ने लोगों को शांत किया।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | “बिहार की धरती पर ‘अन्याय’ के खिलाफ जारी ‘न्याय की महायात्रा’ यह यात्रा जारी रहेगी। न्याय का हक, मिलने तक।”

यात्रा के दौरान राहुल ने कहा, “बिहार की धरती पर ‘अन्याय’ के खिलाफ जारी ‘न्याय की महायात्रा’ को जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। यह यात्रा जारी रहेगी। न्याय का हक, मिलने तक।”

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | इससे पहले, X पर राहुल गांधी ने लिखा है…पापा की याद आ गई

कल पूर्णिया में जवाहर नवोदय विद्यालय जाकर पापा की याद आ गई। नवोदय विद्यालय विकसित भारत के उनके विज़न का एक अहम हिस्सा था। नवोदय विद्यालय ने 1986 से ग्रामीण भारत को नाम मात्र फीस में सिर्फ उच्च गुणवत्ता की प्राथमिक शिक्षा ही नहीं उपलब्ध कराई, बल्कि एक लाख से भी कम वार्षिक आय वाले परिवारों के लाखों बच्चों को एक ‘लेवल प्लेइंग फील्ड’ दिया।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | ‘आधुनिक शिक्षा’ ही न्याय की लड़ाई की सबसे बड़ी शक्ति

नवोदय विद्यालयों ने गरीब और वंचित परिवार के बच्चों के लिए IIT जैसे उच्च शैक्षणिक संस्थानों के दरवाज़े खोले, छोटे छोटे गांव से आने वाले बच्चों की आंखों को बड़े सपने दिए। आज जब देश के उपेक्षित और पिछड़े क्षेत्रों में ‘जवाहर नवोदय विद्यालय’ को ज्ञान का केंद्र बन शिक्षा की रौशनी फैलाते देखता हूं तो गर्व होता है। ‘आधुनिक शिक्षा’ ही न्याय की लड़ाई की सबसे बड़ी शक्ति है।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने उठाए सवाल

अब लौटते हैं फिर कार पर पथराव पर…. हालांकि, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि एक कार जिसमें राहुल गांधी पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के हिस्से के रूप में यात्रा कर रहे थे, पर बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा पथराव किया गया।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | गांधी को कोई चोट नहीं आई, धक्का-मुक्की

इस घटना में वाहन की पिछली खिड़की का शीशा टूट गया लेकिन गांधी को कोई चोट नहीं आई। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने टीएमसी पर हमला कराने का आरोप लगाया है। वहीं टीएमसी ने अदीर रंजन चौधरी के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण धक्का-मुक्की के चलते यह घटना हुई है। वहीं इस हमले को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इधर, पं.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा, यह बंगाल में नहीं, बिहार की घटना है।

Bharat Jodo Nyay Yatra | Rahul Gandhi | हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है, इसलिए जोड़ा है क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है

अब ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ बिहार से पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर चुकी है,जहां इस मौके पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। राहुल ने यात्रा के दौरान शुरुआत में ही कहा था कि हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ा है, इसलिए जोड़ा है क्योंकि देश भर में अन्याय व्याप्त है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Benipatti News| तिसियाही उमगांव-बेनीपट्टी मुख्य सड़क पर Observers...खुली थी 24 दोहिया-चारपहिया वाहनों की डिक्की...SST Team-3 का Action...और गुजरता काफिला

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें