अप्रैल,30,2024
spot_img

Bihar-Jhanjharpur Lok Sabha Elections | Bihar Politics | Jhanjharpur Lok Sabha से Suman Kumar होंगे महागठबंधन VIP के उम्मीदवार

झंझारपुर में एनडीए से जदयू उम्मीदवार रामप्रीत मंडल हैं। वहीं, महागठबंधन ने सुमन कुमार को अपना उम्मीदवार बनाते हुए झंझारपुर की सियासी ताव को गरमा दिया है।

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Lok Sabha Elections| Bihar Politics | झंझारपुर लोकसभा से सुमन कुमार को महागठबंधन VIP ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले गुलाब यादव को लेकर चर्चा थी कि वही झंझारपुर से लड़ेंगे लेकिन आज महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी ने झंझारपुर से अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी है।

Bihar Lok Sabha Elections |Bihar Politics | वीआईपी ने झंझारपुर से सुमन कुमार को प्रत्याशी बनाया है

वीआईपी ने यहां से सुमन कुमार को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि जल्द ही अन्य दो सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। इससे पहले वीआईपी की तरफ से राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव के नाम सबसे आगे चल रहा था। लेकिन, पार्टी ने उनके नाम पर भरोसा नहीं करते हुए सुमन कुमार महासेठ के नाम पर अपनी सहमति जाहिर की।

Bihar Lok Sabha Elections | Bihar Politics |गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीटें वीआईपी के खाते में

जानकारी के अनुसार, बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटें है। वहीं महागठबंधन के बीच हुए सीट बंटवारे में आरजेडी को सबसे अधिक 26 सीटें मिली हैं, तों वहीं कांग्रेस को 9 सीटें दी गई हैं। अन्य पांच सीटें लेफ्ट के हिस्से में आई हैं। वहीं वीआईपी के महागठबंधन में शामिल होने के बाद राजद ने अपने कोटे में से तीन सीटें मुकेश सहनी की पार्टी को दी हैं, जिनमें गोपालगंज, झंझारपुर और मोतिहारी सीटें शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| हायाघाट MLA Ramchandra Prasad के साथ दुर्व्यहार, FIR !

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें