अप्रैल,30,2024
spot_img

Madhubani News | Basopatti News | एंबुलेंस से उतारा, चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया…ये है Health का बेहोश System…

spot_img
spot_img
spot_img

Madhubani News | Basopatti News | एंबुलेंस से उतारा, चिलचिलाती धूप में खुले आसमान के नीचे स्ट्रेचर पर ही छोड़ दिया…ये है Health का बेहोश System…जहां, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी में मानवता शर्मसार हो गया। मगर, सिस्टम को लाज ना आई। देशज टाइम्स की यह तस्वीर और उपलब्ध वीडियो जो वायरल है, साफ-साफ चीख रहीं, यही है बिहार का बेहोश Health System…

Madhubani News | Basopatti News | कर्मियों ने धूप में घंटों लावारिस छोड़ा …शर्म किसे आएगी…क्या लाज है किसी को…जवाबदेह कौन?

अज्ञात मरीज की लाचारी…बीच सीधे आसमान के नीचे खुले आसमान के बीच बाहर में ही कर दिया प्राथमिक उपचार। कर्मियों ने धूप में घंटों लावारिस छोड़ा….शर्म किसे आएगी…क्या लाज है किसी को…जवाबदेह कौन? जवाबदेही लेगा कौन? कार्रवाई करेगा कौन? इलाज की यह हद वाली लापरवाही पर नपेगा कौन? नापेगा कौन? शायद…?

Madhubani News | Basopatti News | मानवता तो शर्मसार है…सिस्टम पर बड़बोले कहां हैं लाज के मारे? 

मानवता को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बासोपट्टी से आयी है। बुधवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे बासोपट्टी बाजार में सरकारी अस्पताल के एंबुलेंस से गंभीर बीमारी से ग्रसित एक लावारिस व्यक्ति को बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:  Two Tier Journalism| विभाजन की फाड़, दो पाट, पत्रकारिता...चुनाव...लोकतंत्र... राजनीतिक खिलाड़ी

Madhubani News | Basopatti News | बेहोशी की हालत में प्राथमिक उपचार के लिए यह तड़प…क्या संवेदनशीलता मर गईं

बेहोशी की हालत में व्यक्ति प्राथमिक उपचार के लिए तड़प रहा था। हालांकि अस्पताल परिसर में खुले आसमान के नीचे स्वास्थ्य कर्मी की ओर से मरीज का प्राथमिक उपचार कर दवा दी गयी, लेकिन कोई कर्मी मरीज को अस्पताल के अंदर बेड पर नहीं ले गये। मानवता को शर्मसार करने वाला मामले का जो वीडियो वायरल है, देशज टाइम्स के पास भी है। देखते ही आंखें शर्म से झूक जाती हैं।

Madhubani News | Basopatti News | एंबुलेंस से अज्ञात व्यक्ति को उतारा, स्ट्रेचर पर करीब दो घंटे तक छोड़ दिया।

इसमें देखा जा सकता है कि खुले आसमान के नीचे ही एंबुलेंस से अज्ञात व्यक्ति को स्ट्रेचर पर करीब दो घंटे तक छोड़ दिया। धूप व उमस से पीड़ित व्यक्ति परेशान था। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मी मूकदर्शक बने हुए थे। इस मामले की जानकारी वरीय अधिकारी को मिली। जिसके बाद आनन – फानन में पीड़ित अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल के अंदर ले जाकर भर्ती किया गया। चिकित्सक ने अज्ञात व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद भी कुछ घंटे तक मरीज को इंतजार करना पड़ा। जिसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से व्यक्ति को एंबुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News|Keoti News| बकाया पैसा मांगने पर भिड़ गए दो पक्ष, जमकर झड़प, 5 जख्मी, तीन DMCH रेफर

Madhubani News | Basopatti News | बहाने सुनिए, बहाने बनाइए…रोक कौन रहा, रोकेगा कौन? जी भर…मुस्कुराइए कि आप अभी जिंदा है…यह तो अज्ञात है…!

मानवता के नाते स्थानीय पुलिस एवं अधिकारी ने अज्ञात व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। खुले आसमान के नीचे कड़ी धूप एवं गर्मी के मौसम में अस्पताल के बाहर में इलाज करने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि बेहतर प्राथमिक उपचार किया गया है। अज्ञात व्यक्ति के कोई परिजन मौजूद नही थे जिस कारण थोड़ी परेशानी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Benipur News| आग से वेल्डिंग दुकान राख, दो जेनरेटर, लेथ मशीन खाक, टुनटुन के घर भी भारी तबाही

Madhubani News | Basopatti News | अस्पताल प्रभारी मणिभूषण प्रसाद कहते हैं, सीएस भी कहते हैं, हां गंभीर हूं

इधर लावारिस अवस्था में बेहोशी की हालत में अज्ञात व्यक्ति की पहचान अभी तक नही हो पाई है। इस मामले पर अस्पताल प्रभारी मणिभूषण प्रसाद ने आरोप निराधार बताते हुए कहा कि सूचना पर अज्ञात व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। जिसके बाद बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं सीएस मधुबनी ने दूरभाष पर बताया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें