
मुख्य बातें: दोस्त ने ही की दोस्त की हत्या। अविनाश हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उद्भेदन, हत्यारा संजय मल्लिक गिरफ्तार
मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। नगर थाना क्षेत्र के कोतवाली चौक स्थित बारी टोला निवासी 16 वर्षीय अविनाश कुमार की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।बताया जाता है कि अविनाश की हत्या उसके दोस्त संजय मलिक ने नाक पर गमछा डालकर कर दी थी।
हत्यारोपी संजय मलिक ने पुलिस को बताया कि कुछ दिनों पूर्व अविनाश ने संजय मल्लिक की पिटाई कर दी थी। इससे संजय मल्लिक आहत था। और, उसके मन में अविनाश के लिए उसके लिए वैमनस्यता भर रही थी।
और सोमवार की शाम अविनाश कुमार और संजय मल्लिक इंद्र पूजा का मेला देखने निकले। उसी बहाने शाम में संजय मल्लिक ने अविनाश को वाटसन मिडिल स्कूल के कैंपस में दीवार फांदकर अंदर ले गया। और दोनों ने मिलकर वहां पर नशा किया।
नशा करने के बाद संजय मल्लिक ने अविनाश के मुंह पर गमछा डालकर उसके नाक को बंद कर दिया, जिससे दम घुटने से अविनाश की मौत हो गई। और, शव को छोड़कर संजय मल्लिक अविनाश का मोबाइल लेकर वहां से निकल गया।
पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी ही थी कि बीते मंगलवार शाम में संजय मलिक अविनाश के मोबाइल में सिम लगाया जिसके बाद पुलिस को उसके मोबाइल के एक्टिवेट होने की जानकारी मिली तब पुलिस ने संजय मल्लिक को हिरासत में ले लिया।
इसके बाद संजय मल्लिक ने हत्या किए जाने की बात को स्वीकार करते हुए बताया कि उसी ने अविनाश की हत्या की।





