spot_img

Madhubani News | बेनीपट्टी दुर्गा वस्त्रालय में चोरी की कोशिश, 3 अपराधी CCTV में कैद, चेहरा छुपाकर आए, बल्ब खोलकर?

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | बेनीपट्टी दुर्गा वस्त्रालय में चोरी की कोशिश हुई है। यहां 3 अपराधी CCTV में कैद हो गए हैं जो चेहरा छुपाकर आए थे। बल्ब खोलकर कटैया रोड स्थित दुर्गा वस्त्रालय में चोरी करने की कोशिश की लेकिन, तीन अपराधियों के करामात सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। बाल-बाल चोरी से बच गया है दुर्गा वस्त्रालय जहां…

- Advertisement -

Madhubani News | कटैया दुर्गा वस्त्रालय में चोरी की कोशिश, मंसूबों पर फिरा पानी

बेनीपट्टी स्थानीय थाना क्षेत्र के कटैया रोड में संचालित दुर्गा वस्त्रालय में अज्ञात तीन चोरों द्वारा चोरी का प्रयास किया गया। हालांकि, अज्ञात चोर अपने मनसूबों को पूरा करने में असफल रहे। तीनों चोरों की करामात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है़।

- Advertisement -

Madhubani News | एक का चेहरा भी साफ साफ दिख रहा

यहां तक की एक का चेहरा भी साफ साफ दिख रहा है़। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात दुकानदार अवधेश दुकान बंद कर अपने घर चले गए। जहां रविवार की रात तीन की संख्या में अज्ञात बदमाश आये और जैसे ही दुकान की ओर रुख किया और सीसीटीवी पर उनकी नजर गयी तो फिर सीधे दुकान से आगे कॉलेज की ओर चले गए।

- Advertisement -

Madhubani News | फिर कुछ देर बाद तीनों बदमाश चेहरा ढंक कर आए और

फिर कुछ देर बाद तीनों बदमाश चेहरा ढंक कर आये और दुकान के आगे लगे बल्ब को खोल लिया और साथ लेकर आगे बढ़ गए। सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने आये तो बल्ब गायब देख और आगे में रखे लकड़ी के चौकी का स्थान बदला देख चोरी की आशंका हुई। दुकानदार ने तुरंत दुकान खोला और सबसे पहले दुकान में रखे सामानों की समीक्षा की। जहां सबकुछ ठीक ठाक था। फिर जब सीसीटीवी खंगाला तो तीनों चोरों की करामात देख दंग रह गए और डर गए।

Madhubani News | 2016 में भी दुर्गा वस्त्रालय में चोरी की घटना हुई थी

जानकारी के अनुसार, 2016 में भी दुर्गा वस्त्रालय में चोरी की घटना हुई थी। अज्ञात बदमाशों द्वारा दुकान में रखे करीब तीन लाख नगद समेत लाखों के सामानों की चोरी कर ली गयी थी। साथ ही दुकान में रहे कपड़ो में आग भी लगा दिया गया था।

Madhubani News | पीएसआई अभिषेक कुमार की जांच तेज

उधर, सोमवार को सीसीटीवी कैमरें में अज्ञात बदमाशों की हरकत देख दुकानदार की ओर से बेनीपट्टी थाना पुलिस को सूचना दी गयी। जानकारी मिलते ही थाना के पीएसआई अभिषेक कुमार दलबल के साथ दुकान पर पहुंच सीसीटीवी खंगालने और जांच में जुट गए।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बाबा धाम जाने वालों को मिली बड़ी खुशखबरी! हावड़ा से नटेसर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, नोट करें टाइमिंग

Bihar Shravani Mela Train: श्रावणी मेला 2026 के लिए भारतीय रेलवे ने हावड़ा-नटेसर स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। 5 जुलाई से शुरू होकर यह ट्रेन 30 सितंबर तक श्रद्धालुओं को बाबा धाम और#BiharShravaniMela,#SpecialTrain,#BabaDham

दरभंगा में पुलिस का बड़ा एक्शन: 600 लीटर से ज्यादा शराब जब्त, तस्करों में हड़कंप!

Darbhanga News: दरभंगा में मद्यनिषेध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 615.960 लीटर अवैध शराब जब्त की। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक पिकअप वाहन भी पकड़ा गया।#DarbhangaNews,#BiharLiquorBan,#ProhibitionPolice

बिहार में बड़ा पुलिस फेरबदल: 53 DSP का तबादला, क्या बदल जाएगी कानून-व्यवस्था की तस्वीर?

Bihar DSP Transfer: बिहार सरकार ने बुधवार को 53 पुलिस उपाधीक्षकों (डीएसपी) का बड़े पैमाने पर तबादला किया है। गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।#BiharDSPTransfer,#BiharPolice,#LawAndOrder

Big News: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का अचानक तबादला, पंकज दराद की विदाई, SVU चीफ हटे तो रिशुश्री केस का क्या होगा? देखें...

Bihar IPS Transfer: बिहार में 12 IPS अधिकारियों का बड़ा तबादला हुआ है। विशेष निगरानी इकाई (SVU) के प्रमुख पंकज कुमार दराद को हटाकर सुधांशु कुमार को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है, जि#BiharIPS,#SVUTransfer,#RishushreeCase