spot_img

Madhubani News | Khutauna News| लगा दी बाहर से कुंडी, घरवालों को भनक लगी नहीं, दो घरों से लाखों कैश और ज्वेलर्स उड़ा ले गए अपराधी

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Khutauna News| लगा दी बाहर से कुंडी। घरवालों को भनक लगी नहीं। दो घरों से लाखों कैश और ज्वेलर्स उड़ा ले गए अपराधी। बड़ी खबर, लौकहा के मझौरा से है। यहां दो घरों में हुई भीषण चोरी में 6 लाख रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोर उड़ा ले गए। पुलिस की तफ्तीश जारी है। डॉग स्क्वायड व टेक्निकल सेल की टीम ने भी चप्पे-चप्पे की जांच की है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

Madhubani News|Khutauna News| पड़ोसी में रखे सीढ़ी से खिड़की तोड़कर घुसे अपराधी

जानकारी के अनुसार, मझौरा गांव के वार्ड 8 निवासी सिकंदर महतो एवं डॉ. भोगेंद्रर महतो के घर शुक्रवार की देर रात अज्ञात लोगों ने भीषण चोरी कर लाखों रूपए के आभूषण व नकदी उड़ा ले गए। जानकारी देते हुए कृष्णानंद महतो ने बताया कि चोरों ने पड़ोस में रखे सीढ़ी से सिकंदर महतो के घर की खिड़की को तोड़ घर में प्रवेश कर गया जहां सिकंदर महतो की पुत्रवधू के गोदरेज को खोल उस में रखे ब्रीफकेस निकाल ले गया और किचन रूम में ले जाकर सोने-चांदी से बने आभूषणों समेत 50 हजार रुपए नगद लेकर घर के बने सीढ़ी से छत पर चढ़कर बगल के घर डॉ भोगेन्द्र महतो के घर में प्रवेश कर उनके कमरे से एक लाख रुपए के सोने-चांदी से बने आभूषण व नगद उड़ा ले गए।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News| मिथिला की पहचान ऐतिहासिक सौराठ सभागाछी में दो दिन गूंजेगी संस्कृति की धुन, महोत्सव की तारीख तय!स्थानीय कला-शिल्प को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, मिथिलाक्षर भी होगा संरक्षित

Madhubani News|Khutauna News| कमरे में सो रहे घरवालों को चोरी की भनक तक नहीं लगी

हैरतअंगेज बात यह थी कि चोर कमरे में चोरी कर रहे थे, परंतु कमरे में सो रहे घरवालों को चोरी की खबर तक नहीं लगी। वहीं पीड़ित परिवारों ने बताया कि चोरों की ओर से बाहर से गेट की कुंडी को लगा दिया था। वहीं शनिवार अहले सुबह 2:30 में जब आंख खुली तो देखा कि घर में चोरी हुई फिर एक दूसरे को सूचना दी। जानकारी मिलते ही दलबल के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का मुआयना किया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  भोजपुर में रिटायर्ड कस्टम अधिकारी रामकुमार सिंह हत्याकांड के मुख्य शूटर का एनकाउंटर! हत्यारे को पुलिस ने मारी गोली, जानें फिर क्या हुआ

Madhubani News|Khutauna News| सुबह आठ बजे पहुंचे अधिकारी, छानबीन तेज

साथ ही, सुबह आठ बजे सर्किल इंस्पेक्टर राजकपूर, थानाध्यक्ष शंकर शरण दास, पीएसआई चंदन कुमार, डॉग स्क्वायड तथा टेक्निकल सेल की मदद से चप्पे-चप्पे की जांच की गई। पीड़ित दोनों परिवारों ने लौकहा थाना में चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वहीं घटना के बाबत पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Education मधुबनी की बेटियों को मुफ्त शिक्षा का तोहफा! 1604 सीटों पर नामांकन शुरू, जानें कैसे करें आवेदन

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Akasa Flight दरभंगा से अब मुंबई जाना हुआ आसान! अकासा एयर की नई उड़ान से छठ-दीपावली पर घर लौटना होगा सुपरफास्ट

Darbhanga Akasa Flight: दरभंगा से नवी मुंबई के लिए अकासा एयरलाइंस की सीधी विमान सेवा शुरू हो गई है। यह नई उड़ान दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत लेकर आ#DarbhangaFlight,#AkasaAir,#BiharNews

Bihar Cricket | 15 साल के लड़के ने रच दिया इतिहास! बिहार की सीनियर टीम का बना कप्तान, कोच भी हैरान

Bihar Cricket: महज 15 साल की उम्र में युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को बिहार की सीनियर क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है। मुख्य कोच मनीष ओझा ने इसे 'बड़ा रिकॉर्ड' और बिहार क्र#BiharCricket,#VaibhavSuryavanshi,#SyedMushtaqAliT20

Bihar Politics | पटना में सियासी पारा हाई! काम्या मिश्रा JDU में? तेजस्वी की नई चमचमाती कार ने मचाया तहलका

Bihar Politics: पटना में काम्या मिश्रा के JDU में शामिल होने की अटकलों ने बिहार की राजनीति में हलचल मचा दी है। वहीं, तेजस्वी यादव की महंगी इलेक्ट्रिक कार का वीडियो वायरल होने स#BiharPolitics,#KamyaMishra,#TejashwiYadav

बिहार का मौसम: सुबह की ठंड, दिन की धूप! अगले 7 दिन तक कोई बारिश नहीं, जानें आपके जिले का हाल

Bihar Weather Today: बिहार में मौसम का मिजाज कुछ दिनों तक सामान्य रहेगा। सुबह कोहरा और हल्की ठंड, जबकि दिन में तेज धूप खिलेगी। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते तक बारिश की कोई चेतावनी जा#BiharWeather,#WeatherForecast,#BiharNews