spot_img

Bihar News | Patna News | परिवारवालों को Message भेजा…और मां के साथ भाई-बहन… तीनों ने लगा दी गंगा में छलांग, सामूहिक Suicide की बड़ी वारदात

spot_img
- Advertisement -

Bihar News | Patna News | परिवारवालों को Message भेजा…और खाजेकला थाना क्षेत्र के जग्गी का चौराहा मोहल्ला निवासी स्व. अनिल कुमार सिन्हा के 27 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार ने अपनी मां गीता देवी और छोटी बहन शिखा कुमारी के साथ गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। मां के साथ भाई-बहन… तीनों ने गंगा में छलांग लगाकर सामूहिक खुदकुशी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है जहां…

- Advertisement -

Bihar News | Patna News | पटना में एक परिवार के तीन लोगों ने गंगा में कूदकर की खुदकुशी

Suicide की बड़ी वारदात Patna से है। यहां Suicide Case की बड़ी खबर आ रही है। रामनवमी के पावन मौके पर जहां, रामनवमी के मौके पर पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर में रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। मंदिर के पट तड़के 2:15 बजे भक्तों के लिए खोल दिए गए थे, मंदिर के अंदर बजरंगबली के दर्शन करने वाले भक्तों का तांता और वहां जुटे देर रात से ही श्रद्धालु तीन किलोमीटर लंबे भक्तमार्ग में कतार में लगे दिखे।

- Advertisement -
IMG_0073.JPG

Bihar News | Patna News | परिजनों और चाचा को मैसेज भेजा, हमलोग खुदकुशी करने जा रहे हैं

वहीं, उसी पटना के गंगा किनारे इतना बड़ा हादसा…जहां, मां और बहन के साथ गंगा घाट पहुंचे युवक 27 साल का बेटा गौरव कुमार ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। वारदात देर रात की बताया जाती है, हालांकि अब तक तीनों शवों की बरामदगी  नहीं हो सकी है। इससे पहले, अपने परिजनों और चाचा को मैसेज भेजा, हमलोग खुदकुशी करने जा रहे हैं। और, फिर एक साथ तीनों मां-बहन और युवक गौरव गंगा में छलांग लगाकर खुदकुशी चुन लिया जहां अब…

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News खुशखबरी! दरभंगा के पैगम्बरपुर में PM आवास योजना लिस्ट को मंजूरी, इस तारीख से जमीन सर्वे | रखिए कागज़ात तैयार

Bihar News | Patna News | मौके से बाइक, तीन चप्पल बरामद

एक ही परिवार के तीनों लोगों मां और उसके दो बच्चे भाई-बहन ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। मौके से बाइक, तीन चप्पल बरामद की गई है। घटना पटना के आलमगंज घाट की है। अभी तक तीनों का पता नहीं चल पाया है। परिवार खाजेकला थाना क्षेत्र के जग्गी का चौराहा मोहल्ले में रहता था।

यह भी पढ़ें:  कल से 3 दिन के लिए बैंक बंद - आज निबटा लें सारा काम : हड़ताल पर सरकार ने दी बड़ी चेतावनी! जानिए - किन बैंकों पर पड़ेगा असर और कौन से रहेंगे खुले?

Bihar News | Patna News | परिजनों ने घटना की जानकारी 11:30 बजे पुलिस को दी

लापता लोगों में गौरव कुमार, उसकी मां गीता देवी और छोटी बहन शिखा कुमारी शामिल है। घटना को लेकर आलमगंज थाना अध्यक्ष का कहना है कि परिवार ने बताया कि उनके मंगलवार की रात मोबाइल पर 9:30 बजे रात एक मैसेज आया कि गंगा नदी में खुदकुशी करने जा रहे हैं। परिजनों ने घटना की जानकारी 11:30 बजे पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को महावीर घाट से एक मोटरसाइकिल, तीन जोड़ी चप्पल मिली है।

Bihar News | Patna News | अभी भी टीम खोजबीन में लगी हुई है

जांच में यह बात सामने आई है कि जिस मोबाइल नंबर से घर वालों को मैसेज किया गया था, उसकी लोकेशन बख्तियारपुर बता रही है। पुलिस इसे संदिग्ध मान कर चल ही है। घटना को लेकर एसडीआरएफ की टीम ने देर रात सर्च अभियान चलाया है, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं होने के बाद टीम वापस लौट गई। हालांकि, अभी भी टीम खोजबीन में लगी हुई है। परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Crime मद्रास गए थे कमाने, घर लौटे तो उड़ गए होश! बेनीपुर में बंद घर पर चोरों का धावा

Bihar News | Patna News | मामला अभी भी संदिग्ध,जांच

पुलिस के मुताबिक लापता तीनों लोगों के परिजनों ने पूछताछ में बताया कि कई लोगों से बहुत ज्यादा कर्ज ले रखा था। उस पर भी जांच जारी है, लेकिन शुरुआती जांच में लापता लोगों का मोबाइल लोकेशन बख्तियारपुर मिला है। मामला अभी भी संदिग्ध लग रहा है। जानकारी के मुताबिक लापता तीनों लोग आलम गंज थाना क्षेत्र स्थित गुड़ की मंडी इलाके के रहने वाले है। मंगलवार को अंधेरा होते ही परिवार के तीनों सदस्य बाइक पर सवार होकर निकल गए और परिजनों के मोबाइल पर मैसेज कर दिया कि गंगा में खुदकुशी करने जा रहे हैं।

Bihar News | Patna News | महावीर घाट से गौरव कुमार का सुसाइड नोट बरामद

बताया जाता है कि गौरव की बहन शिखा की हाल ही में शादी भी होने वाली थी। मौके पर आलमगंज थाने की पुलिस अधिकारी कलावती कुमारी ने महावीर घाट से गौरव कुमार का सुसाइड नोट बरामद किए जाने की पुष्टि की है। पुलिस अधिकारी ने बताया शवों की तलाश के लिए गंगा में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Biroul News बिरौल में हद पार! CO से अभद्रता, चैंबर में जबरन घुसने की कोशिश – सरकारी काम में बाधा, हाईप्रोफाइल FIR

Darbhanga Biroul News: दरभंगा के बिरौल अंचल कार्यालय में सरकारी काम में बाधा डालने और अंचलाधिकारी सरिता रानी से अभद्रता करने के आरोप में पूर्व प्रखंड प्रमुख हरेराम आचार्य पर FIR दर्ज #DarbhangaBiroulNews,#HareRamAcharyaFIR,#BiharPolice

दर्दनाक! दरभंगा में नदी में डूबा किशोर, मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ |भैंस चराकर लौटते समय हुआ हादसा

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में कमला बलान नदी में डूबने से 15 वर्षीय छात्र पिंकेश कुमार की मौत हो गई। भैंस चराकर लौटते समय पैर फिसलने से यह हादसा हुआ, जिससे गांव मे #DarbhangaNews,#BiharAccident,#KamalaBalanRiver

Darbhanga Elevated Road दरभंगा में एलिवेटेड रोड पर बड़ा अपडेट! DM Kaushal ने खुद पहुंचकर लिया जायजा, जनता को मिलेगी राहत?

Darbhanga Elevated Road: दरभंगा में बन रहे एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का डीएम कौशल कुमार ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया, स #DarbhangaNews,#ElevatedRoad,#BiharDevelopment

Darbhanga Health: दरभंगा सदर अस्पताल में DM Kaushal का सीधा एक्शन! अब एक सप्ताह में मिलेंगी ये 6 नई स्वास्थ्य सेवाएं

Darbhanga Health: दरभंगा के सदर अस्पताल, गंगवाड़ा में अब मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने संस्थागत प्रसव, सिजेरियन, शिशु चिकित्सा, हड्डी रोग औ #DarbhangaHealth,#BiharNews,#SadarHospital