spot_img

ट्रक ने सीआरपीएफ जवान को कुचला, बाइक पर बैठी चाची की ऑन द स्पॉट मौत, जवान की हालत नाजुक, विरोध में लोगों ने ट्रक को घेरा, किया सड़क जाम

spot_img
- Advertisement -

छपरा से बड़ी खबर है जहां शहर के मुफस्सिल थाना अंतर्गत खलपुरा मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बाइक सवार सीआरपीएफ जवान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खलपुरा गांव निवासी स्व. विजय सिंह के 35 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बाइक पर बैठी संजीव की चाची हेमलता देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

- Advertisement -

इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जामकर जमकर प्रदर्शन किया। वहीं, आक्रोशित लोगों ने घेरकर हादसे के बाद ट्रक को पकड़ लिया।

- Advertisement -

तत्काल लोगों ने गंभीर रूप से जख्मी सीआरपीएफ जवान संजीव को छपरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। लोगों ने बताया कि संजीव छुट्टी में घर आए हुए हैं।

- Advertisement -

वारदात के विरोध में आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया। पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया।

जानकारी के अनुसार संजीव कुमार अपनी चाची हेमलता देवी को बाइक से बैठा कर कहीं जा रहे थे। इसी बीच कुछ कदम की दूरी पर अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार

टक्कर मार दी। इससे बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई और दोनों जमीन पर गिर पड़े। उस दौरान ट्रक के नीचे आने से सजीव की चाची मौत हो गई। संजीव का इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में Ganja Seizure 2 करोड़ का गांजा जब्त, नारकोटिक्स विभाग ने 3 तस्करों को पकड़ा

Ganja Seizure: बिहार के मधुबनी जिले में नशे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई हुई...

Bihar IPS News: बिहार में IPS अधिकारियों की कार्यशैली-प्रदर्शन का होगा मूल्यांकन.. परफॉर्मेंस अप्रेजल से अब होगी काम की कड़ाई से जांच, नए नियम...

आईपीएस परफॉर्मेंस अप्रेजल: बिहार के आईपीएस अधिकारियों को लेकर एक बड़ी खबर आ रही...

Bhagalpur News: भागलपुर में बड़ा Drug Bust 7 तस्कर दबोचे, ब्राउन शुगर और लाखों नकद बरामद

Drug Bust: भागलपुर में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की...

Bhagalpur News: भागलपुर में गर्मी में जल आपूर्ति, 63 शिकायतें, विशेष सचिव ने दिए सख्त निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई!

गर्मी में जल आपूर्ति: भीषण गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों के सामने...