back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

Double Murder in Bihar | आपसी खुन्नस निकला भोज में, दो लोगों की गोली मारकर हत्या

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

आरा से बड़ी खबर आ रही है जहां भोजन के दौरान डबल मर्डर की वारदात से पूरा इलाका सन्न पड़ा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोज के दौरान गोली मारकर दो लोगों की हत्या कर दी (Two people shot dead at a banquet) गई है।

दोनों को गांव में ही अलग-अलग जगह पर गोली मारी गई। लोगों ने बताया कि गांव में एक दरवाजे पर भोज का आयोजन किया गया था। बिहारी यादव के भांजे बृजेश ने वहीं लल्लू यादव को गोली मार दी और भाग निकला। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, आपसी रंजिश का बदला भोज के दौरान ले लिया गया। एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बदले में मृतक के भाई ने एक व्यक्ति को गोलीमार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सहार थाना इलाके के गोढिया गांव की बताई जा रही है। डबल मर्डर की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंची। इस मामले में जांच की जा रही है। अब खबर विस्तार से…

जानकारी के अनुसार सहार थाना अंतर्गत गोडीहा गांव में एक भंडारा का कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में लल्लू प्रसाद यादव खाना खा रहे थे। उनके पड़ोसी जिससे पहले से ही दुश्मनी चल रहे थी, उसके भांजा बृजेश कुमार ने कुछ बाता बाती के बाद क्या हुआ पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार लंबे समय से चले आ रहे आपसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया। मृतकों की पहचान लल्लू यादव और कृष्णा महतो के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में एक दरवाजे पर भोज का आयोजन किया गया था। वहीं बिहारी यादव के भांजे बृजेश ने लल्लू यादव को गोली मार दी और भाग निकला।

अस्पताल ले जाते वक्त ही लल्लू यादव की मौत हो गई। मृतक लल्लू यादव का भाई गुस्से में बृजेश को खोजने निकल गया।  वह उसका पीछा कर रहा था। इसी दौरान उसने भागते हुए एक व्यक्ति पर गोली चला दी दरअसल वह कृष्णा महतो था जो गोलीबारी की घटना के बाद मौके से डर कर भाग रहा था। अस्पताल पहुंचने से पहले कृष्णा महतो ने भी दम तोड़ दिया।

जांच में जुटी पुलिस भी है वारदात से सन्न

स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच चारा काटने को लेकर विवाद हुआ था। इसी मामले में शनिवार को दोनों पक्षों के बीच नोक झोक हुई थी। रात में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। पुलिस भी वारदात से सन्न है। पुलिस का मानना है कि आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। हत्यारों की पहचान हो गई है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social Media पर किया पोस्ट

Darbhanga में आचार संहिता का उल्लंघन, बूथ के अंदर Voting का बनाया फोटो-वीडियो, Social...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें