अप्रैल,30,2024
spot_img

सुशांत सुसाइड केस: सलमान, करण, एकता समेत 7 के खिलाफ BJP नेता का परिवाद दायर

spot_img
spot_img
spot_img

वैशाली, देशज न्यूज। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की खुदकुशी में मुंबई पुलिस की जांच व बॉलीवुड के नेपोटिज्म, गैंगिज्‍म व नेक्सस के मुद्दे पर बहस के बीच वैशाली में सलमान खान, करण जौहर, संजय लीला भंसाली (निर्माता), निर्देशक आदित्य चोपड़ा व एकता कपूर समेत 7 लोगों पर परिवाद दायर किया गया है।

यह  परिवाद पत्र भाजपा के नेता डॉ. अजीत कुमार सिंह ने दाखिल किया है।  मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी हाजीपुर के कोर्ट में एक परिवाद दायर कर उन्होंने इस मामले में इन्हें खलनायक बताते हुए सुशांत सिंह राजपूत की हत्या का आरोपी बनाया है। इस केस के अधिवक्ता शंभु सिंह, शिव कुमार व शिवप्रताप मिश्रा ने आरोप लगाया है, परिवाद दायर करने वाले अधिवक्ताओं ने अभिनेत्री कंगना रनौत, सुशांत सिंह राजपूत  के पिता केके सिंह समेत पांच को गवाह बनाया है।

परिवाद दायर करने वाले वकीलों ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा, आदित्य व करण ने सुशांत अभिनीत फिल्म पानी को रिलीज नहीं करने के लिए साजिश की।  कई महीनों तक टॉर्चर कर सुशांत को आत्महत्या के लिए विवश किया। दरअसल, सुशांत बिहार से थे व पिछड़े राज्य से आने के बावजूद उन्होंने कई हिट फिल्में कीं। इस कारण उनके साथ साजिश की गई। इन हस्तियों ने साजिश कर सुशांत का बायकाट किया। कई तरह के दबाव बनाएं। साथ ही साजिश कर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि 7 फिल्मों से सुशांत को बाहर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Purnia News| आतिशबाजी से अब डर लगता है साहब... Darbhanga का अंटौर Incident Repeat...बरात की आतिशबाजी से फल-सब्जी मंडी राख, सैकड़ों दुकानें जलीं, नुकसान मत पूछिए...

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें