spot_img

Muzaffarpur, Samastipur, Vaishali, Motihari का कुख्यात, 22 केस, Chhattisgarh Gold Robbery का 50 हजार इनामी Encounter में ढ़ेर

spot_img
- Advertisement -

22 केस वाला मोस्ट वांटेड अरविंद सहनी ढेर! बिहार पुलिस-एसटीएफ की बड़ी सफलता| 55 किलो सोना लूट से लेकर 22 मामलों तक – अरविंद सहनी की खौफनाक कहानी का अंत |@वैशाली देशज टाइम्स।

- Advertisement -

वैशाली में कुख्यात अपराधी अरविंद सहनी का अंत, बिहार पुलिस और STF की संयुक्त कार्रवाई में एनकाउंटर

समस्तीपुर कोर्ट से फरार, छत्तीसगढ़ में सोना लूट… आखिरकार एनकाउंटर में मारा गया अरविंद सहनी | बिहार का मोस्ट वांटेड अरविंद सहनी मारा गया! 50 हजार के इनामी का एनकाउंटर | वैशाली में हाई-वोल्टेज एनकाउंटर! हत्या-लूट के 22 मामलों का आरोपी अरविंद सहनी मारा गया| 3 जिलों में फैला खौफ, सोना लूट मास्टरमाइंड अरविंद सहनी का एनकाउंटर में अंत@वैशाली देशज टाइम्स।

- Advertisement -

22 मामलों में वांछित था अरविंद सहनी

वैशाली जिले के चिंतामणिपुर में गुरुवार शाम उस कुख्यात अपराधी की दास्तां खत्म हो गई, जो लंबे समय से बिहार पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था।

- Advertisement -

30 वर्षीय अरविंद सहनी पर हत्या, लूट, डकैती जैसे 22 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह 28 मई को समस्तीपुर कोर्ट से पेशी के बाद फरार हो गया था और तब से पुलिस को चकमा देता रहा।

अपराध की लंबी फेहरिस्त

अरविंद सहनी सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ तक सक्रिय था। 2019 में हाजीपुर मुथूट फाइनेंस लूटकांड में 55 किलो सोना लूट में उसका नाम जुड़ा था। छत्तीसगढ़ में बड़े सोना लूटकांड को भी उसने अंजाम दिया था। वैशाली, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी और समस्तीपुर में उसका आतंक फैला हुआ था।

उसकी गिरफ्तारी पर ₹50,000 का इनाम घोषित था, जबकि उसके दो साथियों मोहम्मद अनवर और मंजीत कुमार पर ₹25,000-₹25,000 का इनाम था।

एनकाउंटर की रात – चिंतामणिपुर में घेराबंदी

गुरुवार शाम पुलिस को अरविंद की लोकेशन चिंतामणिपुर हाई स्कूल के पीछे बगीचे में मिली। बिहार पुलिस और STF ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की। खुद को फंसा देख अरविंद ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें करीब 20 राउंड गोलियां चलीं। एक पुलिसकर्मी घायल हुआ और कुछ जवान भी हल्के रूप से जख्मी हुए। जवाबी फायरिंग में अरविंद सहनी मौके पर ढेर हो गया

पहले भी फिसल चुका था पुलिस के हाथ से

3 अगस्त को मुजफ्फरपुर जिले के करजा थाना क्षेत्र में भी पुलिस को उसकी मौजूदगी की सूचना मिली थी, लेकिन वह बाइक और हथियार छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।

सबसे बड़ी घटना 28 मई को हुई, जब वह समस्तीपुर कोर्ट से पेशी के बाद हवालात में मौजूद चार अन्य अपराधियों के साथ पुलिसकर्मियों को धक्का देकर फरार हो गया था। उस दिन पांच कैदी भागे थे, जिनमें से एक को तुरंत पकड़ लिया गया, लेकिन अरविंद लगातार फरार रहा।

बिहार पुलिस की बड़ी सफलता

यह एनकाउंटर न केवल बिहार पुलिस बल्कि STF के लिए भी एक बड़ी कामयाबी है, क्योंकि लंबे समय से फरार एक खतरनाक अपराधी का सफाया हुआ। इससे वैशाली, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में लोगों की सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga University News: दरभंगा LNMU में हाइब्रिड मोड में बड़ा फैसला: विश्वविद्यालय में!तालाबों के चारों ओर बनेगा पाथ-वे, लगेंगी आकर्षक कुर्सियां, विभागों का...

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में हुई सिंडिकेट की महत्वपूर्ण बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए, जिसमें परिसर के#DarbhangaNews,#LNMU,#UniversityDecisions

Muzaffarpur Hospital Fire News: मुजफ्फरपुर अग्निकांड: 10 मौतों के बाद लालू की बेटी रोहिणी का बड़ा खुलासा, अस्पतालों की सुरक्षा पर सरकार घेरी!

Muzaffarpur Hospital Fire News: मुजफ्फरपुर के निजी अस्पताल में आग से 10 मौतों के बाद लालू की बेटी ने सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बिहार के अस्पतालों म#MuzaffarpurFire,#BiharHospitalSafety,#RJDLeader

Uttar Pradesh Samajwadi Party News: सपा में अखिलेश यादव का चौंकाने वाला फैसला, 2027 चुनाव से पहले आलोक रंजन!

सपा ने 2027 के यूपी चुनाव के लिए अपनी रणनीति बदली है। अखिलेश यादव ने I-PAC को हटाकर पूर्व IAS आलोक रंजन के नेतृत्व में नई टीम बनाई और चुनाव लड़ने के लिए पद छोड़#UttarPradeshPolitics,#SamajwadiParty,#UPElection2027

Bihar Stone Mining News: मानसून के बाद 7 जिलों में खनन फिर होगा शुरू! बिहार सरकार का बड़ा फैसला, लोगों को मिलेगी राहत

बिहार सरकार मानसून के बाद 7 जिलों में पत्थरों का खनन फिर से शुरू करेगी। जिला सर्वेक्षण रिपोर्ट तैयार हैं, जल्द ही ई-नीलामी होगी। इससे निर्माण कार्यों को गति मिल#BiharMining,#StoneQuarry,#BiharDevelopment