spot_img

Vaishali News : शराब माफिया से सांठगांठ और आय से ज्यादा संपत्ति में लालगंज के थानेदार चंद्रभूषण शुक्ला के ठिकानों पर EOU की रेड, पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

स वक्त की एक बड़ी खबर वैशाली से आ रही है, जहां लालगंज थाने के SHO पर  EOU का शिकंजा कस गया है।  थानेदार के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बुधवार को छापेमारी की है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

लालगंज थानाप्रभारी चंद्रभूषण शुक्ला के ठिकानों पर बुधवार को आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम ने छापेमारी की। शुक्ला के लालगंज थाना स्थित कार्यालय सहित आवास और सिवान व छपरा में भी छापेमारी की जा रही है। उनपर यह कार्रवाई अवैध शराब में संलिप्तता के आरोप में की जा रही है।

- Advertisement -

वैशाली जिले के लालगंज थानेदार चंद्र भूषण शुक्ला के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई छापेमारी कर रही है। थानेदार के खिलाफ 30 नवंबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

थानेदार की काली कमाई को लेकर लालगंज थाना परिसर और आवास, छपरा शहर स्थित आवास, सिवान के रघुनाथपुर स्थित पैतृक मकान की तलाशी ली गई है। वहीं थानेदार से अधिकारियों ने बंद कमरे में पूछताछ की है। अवैध शराब कारोबार में संलिप्तता के आरोप में वैशाली के लालगंज के थानेदार चंद्र भूषण शुक्ला के ठिकानों पर आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने रेड डाली है।

ईओयू की टीम थानेदार के तीन ठिकानों पर छापामारी कर रही है। ये थानेदार हैं चंद्रभूषण शुक्ला जो फिलहाल वैशाली के लालगंज थाने में तैनात हैं।  आर्थिक अपराध इकाई उनके सरकारी आवास पर छापेमारी कर रही है। चंद्रभूषण शुक्ला पर अवैध शराब के कारोबार में संलिप्तता के आरोप है। बताया जा रहा है कि माफिया से सांठगांठ करके चंद्रभूषण शराब का कारोबार करते हैं और इस धंधे से काफी कमाई की है।

थानाध्यक्ष पर आय से अधिक संपत्ति का मामला चल रहा है। लालगंज थानेदार के खिलाफ 30 नवंबर को भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।इसके बाद कोर्ट से सर्च वारंट लेने के बाद 3 ठिकानों पर बुधवार सुबह से ही छापेमारी चल रही है। लालगंज थाना परिसर स्थित आवास और कार्यालय, छपरा शहर में  स्थित आवास और सिवान के रघुनाथपुर स्थित पैतृक मकान पर रेड किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई की टीम इन तीनो ठिकानों की तलाशी ले रही है।

जानकारी मिल रही है कि आरोपी थानाध्यक्ष चंद्रभूषण शुक्ला लालगंज में ही हैं और फिलहाल ईओयू की कस्टडी में हैं। बंद कमरे में थानाध्यक्ष से पूछ ताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में एसटीएफ की टीम ईओयू का सहयोग कर रही है। सुरक्षा के लिए जिला बल को भी लगाया गया है। तीनो ठिकानों पर कार्रवाई जारी है। ईओयु के अधिकारी फिलहाल कुछ बताने को तैयार नही हैं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tej Pratap Yadav News: पटना विवाद: तेज प्रताप यादव ने खान सर को बताया ‘जलनदाहा’, बोले- ‘प्रचार का जुनून है’

पटना में खान ग्लोबल कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें#TejPratapYadav,#KhanSir,#PatnaNews

Bhagalpur -Pirpainti Liquor News: मुरली पहाड़ पर 1115 लीटर शराब का विनष्टीकरण: माफियाओं के हौसले पस्त!

भागलपुर के पीरपैंती में मध निषेध विभाग ने मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1115 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, व#PirpaintiNews,#BhagalpurLiquor,#BiharLiquorBan

Bhagalpur Bulldozer News: भागलपुर: जब सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, 3 घर गिरे, पर 5 परिवारों को क्यों मिली राहत?

भागलपुर के जगदीशपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बैजानी गांव में तीन मकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि, पांच भूमिहीन परिवारों को राहत मिली, जबकि तीन परिवारो#BhagalpurNews,#BulldozerAction,#BiharEncroachment

Darbhanga Power Cut News: दरभंगा में अब दो दिनों तक सुबह के समय बिजली रहेंगी गुल, जानें आपके इलाके में कब कटेगी लाइट?

दरभंगा के गंगवारा और दोनार क्षेत्रों में 5 और 6 जून 2026 को सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। तारों को बदलने के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह फैसला लिया ग#DarbhangaNews,#PowerCut,#ElectricityMaintenance