spot_img

Don’t Forget: बिहार में 15 मिनट में ज्वेलरी शॉप से 1 करोड़ के गहनों की लूट, ग्राहक बन दुकान में घुसे मास्क पहने अपराधियों का तांडव

spot_img
- Advertisement -

बिहार में मास्क लूटकांड का विभत्स खेल खेला गया है। ग्राहक बनकर दुकान में घुसे हथियारबंद तीन लुटेरों ने पंद्रह मिनट के भीतर करीब 10 लाख नकद और एक करोड़ के गहने लूट लिए।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वैशाली शहर के व्यस्त इलाकों में से एक अनवरपुर चौक के नजदीक हुई इस लूट के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मास्क पहनकर दूकान में घुसे बेखौफ अपराधियों ने दूकान में घुसते ही आभूषण दुकान के मालिक को गन प्वाइंट पर लिया और 15 मिनट तक लूट-पाट की घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, बताया जाता है कि अनवरपुर चौक स्थित आदित्य ज्वेलर्स में हर दिन की तरह दुकानदार और स्टाफ बैठे हुए थे। तभी देर शाम करीब पौने सात बजे अचानक एक युवक मास्क लगाए घुसा और ज्वेलरी दिखाने की बात कही। इस पर दूकानदार ने कहा कि मास्क निकाल लीजिए।

इसके बाद अचानक उस युवक ने पिस्टल निकाल लिया। इसी दौरान दो अन्य अपराधी भी मास्क लगाए ही घुसे और लूटपाट शुरू कर दी। अचानक लूटपाट होते देख दुकानदार और स्टाफ डर गए। दुकानदार ने बताया कि अपराधियों ने लगभग एक करोड़ से ज्यादा के स्वर्णाभूषण और लगभग 8 से 9 लाख रुपए नकद लूटा है।

अपराधी जाते-जाते आभूषण दुकान के मालिक का मोबाइल और सीसीटीवी का डीवीआर भी लेते गए। घटना की गंभीरता को देख एसपी मनीष, सदर एसडीपीओ राघव दयाल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल में जुट गए हैं।

दुकानदार ने बताया कि लुटेरे भागने के दौरान लौटे और मेरा मोबाइल और दुकान में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी लेकर भाग निकले। लूट की सूचना पर पहुंचे एसपी मनीष ने दुकानदार से बातचीत के बाद बताया कि हथियारबंद अपराधियों ने गन प्वाइंट पर लेकर लूटपाट की है। कितने की लूट हुई है, इसके संबंध में अभी लिखित आवेदन नहीं मिला है। गहनों और रुपयों की काउंटिंग के बाद ही सही जानकारी मिलेगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tej Pratap Yadav News: पटना विवाद: तेज प्रताप यादव ने खान सर को बताया ‘जलनदाहा’, बोले- ‘प्रचार का जुनून है’

पटना में खान ग्लोबल कोचिंग के बाहर हुई घटना के बाद बिहार में सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें#TejPratapYadav,#KhanSir,#PatnaNews

Bhagalpur -Pirpainti Liquor News: मुरली पहाड़ पर 1115 लीटर शराब का विनष्टीकरण: माफियाओं के हौसले पस्त!

भागलपुर के पीरपैंती में मध निषेध विभाग ने मुरली पहाड़ पर 12 थानों से जब्त 1115 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया। इस कार्रवाई से शराब माफियाओं में हड़कंप मच गया है, व#PirpaintiNews,#BhagalpurLiquor,#BiharLiquorBan

Bhagalpur Bulldozer News: भागलपुर: जब सरकारी जमीन पर चला बुलडोजर, 3 घर गिरे, पर 5 परिवारों को क्यों मिली राहत?

भागलपुर के जगदीशपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बैजानी गांव में तीन मकानों को ध्वस्त किया गया। हालांकि, पांच भूमिहीन परिवारों को राहत मिली, जबकि तीन परिवारो#BhagalpurNews,#BulldozerAction,#BiharEncroachment

Darbhanga Power Cut News: दरभंगा में अब दो दिनों तक सुबह के समय बिजली रहेंगी गुल, जानें आपके इलाके में कब कटेगी लाइट?

दरभंगा के गंगवारा और दोनार क्षेत्रों में 5 और 6 जून 2026 को सुबह 8 से 10 बजे तक बिजली कटौती रहेगी। तारों को बदलने के आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण यह फैसला लिया ग#DarbhangaNews,#PowerCut,#ElectricityMaintenance