spot_img

BJP भटक गई है…PM का सबका साथ सबका विकास भटका है…दिल टूट गया उपाध्यक्ष राजीव रंजन का…देना पड़ा इस्तीफा, कहते हैं… JDU से नजदीकी पड़ गई थी भारी

spot_img
- Advertisement -

बिहार भाजपा को आज बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पार्टी छोड़ने की घोषणा की है। आज प्रदेश अध्यक्ष को भेजे अपने अपने इस्तीफे में उन्होंने पार्टी से सभी पद और पार्टी की सदस्यता खत्म करने की बात कही है।

- Advertisement -

बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नाम पत्र लिखकर खुद के पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की है। इस पत्र के जरिए उन्होंने खुद के इस्तीफा स्वीकार करते हुए पार्टी प्रदत दायित्वों से मुक्त करने का भी अपील प्रदेश अध्यक्ष से किया है। हालांकि, इसकी आधिकारिक मंजूरी अभी नहीं मिली है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से लगातार राजीव रंजन भाजपा विरोधी बयान दे रहे थे। छपरा में हुए शराबकांड में भाजपा के मुआवजे की मांग का उन्होंने विरोध किया था। साथ ही इस मामले में नीतीश कुमार के फैसले की तारीफ की थी। जिसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने के कयास लग रहे थे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा DMCH में Oxygen Pipeline Theft... गार्ड ने पकड़ा मगर ... पढ़िए रविवार को पहुंचा DMCH में क्रिमिनल, अस्पताल असुरक्षित!

कारण, जिस तरीके से उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को कटघरे में खड़ा कर दिया। उनके सबके साथ सबका विकास पर सवाल दाग दिए। नालंदा प्रेम छलकाते रहे। इससे पहले से ही कायस लग रहा था कि वह कुछ बड़ा करने वाले हैं। इसका जिक्र उनहोंने अपने पत्र में भी किया है जब नरेंद्र मोदी को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी भटक चुकी है। पढ़िए पूरी खबर

अपने इस्तीफे के साथ राजीव रंजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को भी निशाने पर लिया है। उन्होंने इस्तीफे में लिखा है कि खेदपूर्वक कहना है कि बिहार भाजपा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों व आदर्शों से पूरी तरह भटक चुकी है। प्रधानमंत्री जी के ‘सबका साथ-सबका विकास’ की बात केवल कहने तक ही सीमित हो चुकी है। आज पार्टी में पिछड़ा,अतिपिछड़ा व दलित समाज के विरोधी तत्व हावी हो चुके हैं।

हालात यह है कि जो नेता पिछड़े समाज के नहीं है वह भी इस समाज के नाम पर दशकों से सत्ता सुख भोग रहे हैं। इनके चहेते चंद नेताओं के अतिरिक्त पार्टी में पिछड़ा/अतिपिछड़ा व दलित समाज के नेताओं का उपयोग केवल झंडा ढ़ोने तक ही सीमित कर दिया गया है, जो प्रधानमन्त्री जी की नीतियों की सरासर उपेक्षा है।

नालंदा प्रेम को किया जाहिर

यह भी पढ़ें:  Bihar Encounter: एक और एनकाउंटर, BJP नेता के भांजे का हत्यारा ढेर, बिहार पुलिस ने सुबह-सुबह किया 'गेम'!

इसी तरह पार्टी के एजेंडा सिर्फ और सिर्फ पटना तक ही सीमित रह गया है। नालंदा जिले की बात तक नहीं होती. यह सरासर नालंदा व अन्य जिलों की उपेक्षा है। क्षेत्र में जनता द्वारा पूछे जाने पर हम जवाब तक नहीं दे पाते। इसके अतिरिक्त और भी विषय हैं जिनपर मेरा पार्टी से मतैक्य नहीं है। कई विषय मैं इस पत्र में नहीं लिख रहा, लेकिन आने वाले समय में उन्हें उठाता रहूँगा। इसीलिए मैं पार्टी के पद और सदस्यता से अपना त्यागपत्र देता हूं। आपसे अनुरोध है कि इस त्यागपत्र को स्वीकार कर मुझे पार्टी प्रदत दायित्वों से मुक्त करें।

यह भी पढ़ें:  Samastipur News: समस्तीपुर में विजय चौधरी का भव्य आगमन, डिप्टी CM बनने के बाद पहली बार गृह जिले में, उमड़ी कार्यकर्ताओं की भीड़

 

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Araria News: अररिया में NEET UG 2026 शांतिपूर्ण संपन्न: DM-SP ने खुद किया निरीक्षण, जानें पूरी खबर

NEET UG 2026: बिहार के अररिया जिले से उन लाखों छात्रों के लिए राहत...

Bihar Politics: बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट चौधरी-चिराग पासवान की दिल्ली में मुलाकात, क्या बन गई बात? पढ़िए बैठक का छिपा एजेंडा!

बिहार कैबिनेट विस्तार: बिहार की सियासत में हलचल मचाने वाली एक बड़ी खबर सामने...

Darbhanga News: बेटी की शादी के लिए रखे लाखों के जेवर और कैश उड़े, बड़ी House Theft पढ़िए 9 प्वाइंट में!

House Theft: बेटी की शादी की खुशियाँ फीकी पड़ गईं, जब चोरों ने सूने...