मई,5,2024
spot_img

Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change…अब इतने बजे पड़ेंगे Vote

spot_img
spot_img
spot_img

Bihar Lok Sabha Election 2024 | Bihar News | HOT-DAY | Hot Weather | बिहार में Voting की Timing Change…अब इतने बजे पड़ेंगे Vote जहां, चुनाव आयोग ने गर्मी के प्रकोप को ध्यान में रखते हुए बिहार के तीन अलग-अलग चरणों में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए 1700 बूथों पर मतदान के समय में परिवर्तन कर दिया है।

Bihar Lok Sabha Election 2024| Bihar News| Hot Weather | बिहार में भीषण गर्मी और हॉट वेव से लोग झुलस रहे हैं

जानकारी के अनुसार, बिहार में भीषण गर्मी और हॉट वेव से लोग झुलस रहे हैं। सुबह होते ही कड़ी धूप निकल जाने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, इस भीषण गर्मी को देखते हुए चुनाव आयोग ने बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत अब तीन चरणों के मतदान का समय बदल दिया गया है। बिहार की चार सीटों पर होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मतदान का समय बदल दिया है। भीषण गर्मी में कम वोटिंग प्रतिशत को देखते हुए बांका, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर में टाइम बदला गया है।

Bihar Lok Sabha Election 2024| Bihar News| Hot Weather | तीनों चरणों में कुल 1700 बूथों पर वोटिंग का समय बदल दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीनों चरणों में कुल 1700 बूथों पर वोटिंग का समय बदल दिया गया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर अधिसूचना जारी की गई है। राजनीतिक दलों के परामर्श के बाद यह फैसला लिया गया है।संबंधित लोकसभा क्षेत्र के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी की ओर से राजनीतिक दलों और अन्य हितधारकों के साथ परामर्श के बाद यह बदलाव किया गया है। दूसरे चरण के लोकसभा क्षेत्र बांका, तीसरे चरण के मधेपुरा एवं खगड़िया और चौथे चरण के चुनाव क्षेत्र मुंगेर के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में बनाए गए बूथों पर मतदान का समय बदला जाएगा। इस संबंध में बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी।

यह भी पढ़ें:  Amit Shah News| केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर FIR

Bihar Lok Sabha Election 2024| Bihar News| Hot Weather | भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है, जानिए कितने बजे से होगी वाेटिंग

जानकारी के अनुसार,भारत निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। साथ ही, राज्य के गजट में इसका प्रकाशन भी कर दिया गया है। शेष चुनाव क्षेत्रों के विधानसभा खंडों के लिए मतदान के समय वहीं रहेंगे जो अधिसूचना में दिए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बांका लोकसभा चुनाव क्षेत्र के कटोरिया में 172 बूथों के लिए मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और 102 बूथों के लिए मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। जबकि, बेलहर विधानसभा क्षेत्र में 191 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक और शेष 146 बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा।

Bihar Lok Sabha Election 2024| Bihar News| Hot Weather | ये रहेगा अब टाइमिंग

वहीं, मधेपुरा संसदीय क्षेत्र के महिषी विधानसभा क्षेत्र में 207 बूथों पर 7 से 6 बजे तक, जबकि शेष 107 बूथों पर 7 से 4 बजे तक मतदान होगा। वहीं, खगड़िया संसदीय क्षेत्र के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा क्षेत्र के 299 बूथों पर 7 से 6 बजे तक, जबकि शेष 60 बूथों पर 7 से 4 बजे तक मतदान होगा। अलौली और बेलदौर के 67 बूथों पर भी मतदान का समय बदला है। जबकि, मुंगेर संसदीय क्षेत्र के सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र में 230 बूथों पर 7 से 6 बजे तक और शेष 119 बूथों पर 7 से 4 बजे तक मतदान होगा।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur News| राम चौक पर ट्रांसफार्मर की धधकी आग, अगल-बगल की 10 दुकानें राख

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें