spot_img

Madhubani News | Laukaha Border पर Nepal से कौन आ रहा? SSB और Custom Checkpost पर कौन पहुंचा, कब से रहेगा India-Nepal Border Completely Sealed

spot_img
- Advertisement -

Madhubani News | Laukaha Border पर Nepal से कौन आ रहा? SSB और Custom Checkpost पर कौन पहुंचा, कब से रहेगा India-Nepal Border Completely Sealed यही है ताजा खबर मधुबनी के खुटौना से जहां निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की टीम ने प्रखंड के सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा किया है। इस दौरान एसएसबी चेकपोस्ट व कस्टम चेकपोस्ट के अधिकारियों को कई अहम दिशा-निर्देश मिले हैं।

- Advertisement -

Madhubani News | निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की टीम ने संयुक्त रूप से

खुटौना प्रखंड अन्तर्गत सीमावर्ती इलाके से सटे लौकहा बार्डर पर शनिवार को निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों की टीम ने संयुक्त रूप से शनिवार को केंद्रीय सीमा शुल्क चेक पोस्ट का औचक निरीक्षण किया। टीम में सामान्य प्रेक्षक टी मधुसूदन रेड्डी, व्यय प्रेक्षक राजीव शंकर कदम (आईआरएस), प्रवीण गावस्कर (आइआरएस, सीएंड सीई) एवं पुलिस प्रेक्षक जे इलेंचीजियन शामिल थे।

- Advertisement -

Madhubani News | तीसरे चरण में आगामी 7 मई को होने जा रहे झंझारपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर

टीम के साथ फुलपरास के एसडीएम अभिषेक कुमार, एसडीपीओ सुधीर कुमार, डीसीएलआर सारंग, बीडीओ खुटौना गिरीश चंद्रा तथा लौकहा थानाध्यक्ष शंकर शरण दास शामिल थे। चेक पोस्ट से नेपाल की ओर से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करने वाले वाहनों की उन्होंने खास तौर पर जांच पड़ताल की। तीसरे चरण में आगामी 7 मई को होने जा रहे झंझारपुर लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उन्होंने कस्टम चेक पोस्ट के अधिकारियों एवं कर्मियों को दोनों तरफ से आवाजाही करने वाले लोगों तथा वाहनों के प्रति सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

- Advertisement -

Madhubani News | नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता से जांच

उन्होंने नेपाल की ओर से भारत में प्रवेश करने वाले वाहनों की सतर्कता से जांच करने का निर्देश दिया। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षकों एवं अधिकारियों ने एसएसबी के लौकहा, धनुषी, घोरमोहना तथा ललमनियां स्थित बॉर्डर चेक पोस्टों का निरीक्षण किया।

Madhubani News | चुनाव के दिन से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील रहेगी

उन्होंने उन्हें लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के अलावा अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी के प्रयास को रोकने एवं लगातार गश्त कर अपराधियों एवं तस्करों पर कड़ी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन से 72 घंटे पहले भारत-नेपाल सीमा पूरी तरह सील रहेगी और चिकित्सकीय आपात स्थिति के अलावा किसी भी व्यक्ति या वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga -Muzaffarpur BDO | आशिकी में पत्नी की मौत का मामला: जाले BDO मनोज कुमार की जमानत पर बड़ा फैसला सुरक्षित, क्या जेल में...

Muzaffarpur BDO Bail: मुजफ्फरपुर में पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में जेल में बंद दरभंगा के पूर्व BDO मनोज कुमार की जमानत अर्जी पर कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। #MuzaffarpurNews,#BiharCrime,#BDOManojKumar

नेपाल के सरकारी स्कूलों में बंपर बदलाव! 654 करोड़ से मिलेगी 109 बड़े सरकारी विद्यालयों में विश्वस्तरीय शिक्षा, आधुनिक भवन

Nepal Government Schools: नेपाल सरकार ने 109 बड़े सरकारी विद्यालयों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 654 करोड़ नेपाली रुपये का बजट आवंटित किया है। इससे 2,000 से अधिक छात्रों को आधुनिक #NepalEducation,#GovernmentSchools,#SchoolInfrastructure

वैशाली में हृदय विदारक हादसा: गंगा नदी में नाव पलटने से 13 मासूमों की मौत, CM और PM ने तुरंत किया बड़ा ऐलान!

Bihar Boat Accident: वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत हो गई। भोज खाने जा रहे मासूमों की जान जाने से रामपुर गांव में चीख-पुकार मच गई। NDRF-SDRF ने चला #VaishaliBoatAccident,#BiharNews,#RaghopurTragedy

पटना जू में बड़ा बदलाव! 11 साल बाद आ रही ‘वंदे भारत’ वाली टॉय ट्रेन, बच्चों की मौज |समस्तीपुर में होगा निर्माण

Bihar Toy Train: पटना के संजय गांधी जैविक उद्यान में 11 साल बाद टॉय ट्रेन फिर से शुरू होने जा रही है। इसकी डिजाइन वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी होगी, जिससे बच्चों और पर्यटकों का आकर् #BiharToyTrain,#PatnaZoo,#VandeBharatStyle