spot_img

औरंगाबाद में मरीज की मौत! गुस्साई भीड़ ने क्लीनिक फूंका, एंबुलेंस जलाई, पुलिस पर भी हमला

Aurangabad News: रफीगंज में बीमार सिकंदर खान की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने निजी क्लीनिक और एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। पुलिस पर भी हमला हुआ, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

spot_img
- Advertisement -

Aurangabad News: बिहार के औरंगाबाद जिले में एक मरीज की मौत के बाद गुरुवार को जमकर बवाल हुआ। रफीगंज थाना क्षेत्र में आक्रोशित ग्रामीणों ने निजी क्लीनिक और परिसर में खड़ी एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष को चोटें आईं। इस घटना से पूरे इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

- Advertisement -
WhatsApp Image 2026-11-03 at 18.31.40

यह पूरा मामला रफीगंज के चरकुपा गांव निवासी सिकंदर खान की मौत से जुड़ा है। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक कर्मियों की पिटाई के कारण उनकी मौत हुई। मौत की खबर गांव पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में लोग रफीगंज स्थित रंजीत यादव के निजी क्लीनिक पर इकट्ठा हो गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी।

- Advertisement -

गुस्साई भीड़ ने क्लीनिक और एंबुलेंस फूंका

आक्रोशित भीड़ ने क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ करने के बाद उसमें आग लगा दी। क्लीनिक परिसर में खड़ी एक एंबुलेंस को भी क्षतिग्रस्त कर आग के हवाले कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन गुस्साई भीड़ ने पुलिसकर्मियों का भी विरोध किया। पुलिस पर पथराव किया गया और इस दौरान थानाध्यक्ष के पैर में भी पत्थर लगने से वह घायल हो गए।

चरकुपा गांव के सिकंदर खान को दो दिन पहले तबीयत बिगड़ने पर परिजन रफीगंज के रंजीत यादव के निजी क्लीनिक लाए थे। इलाज को लेकर क्लीनिक संचालक और परिजनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। आरोप है कि पहले कुछ लोगों ने संचालक और सहयोगियों पर हमला किया, जिसके जवाब में संचालक और उनके समर्थकों ने सिकंदर खान की बुरी तरह पिटाई कर दी।

- Advertisement -

पटना में हुई मरीज की मौत, फिर भड़का आक्रोश

मारपीट में गंभीर रूप से घायल सिकंदर खान को बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया था। गुरुवार को पटना में ही उनकी मौत हो गई। सिकंदर खान की मौत की खबर जब चरकुपा गांव पहुंची तो ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने नोनिया बीघा के समीप मुख्य सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान कवरेज के लिए मौके पर मौजूद पत्रकारों के मोबाइल फोन भी छीन लिए गए और उनमें मौजूद घटना से संबंधित तस्वीरें और वीडियो डिलीट कर दिए गए।

यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Election |बिहार पंचायत चुनाव पर आया बड़ा अपडेट! मंत्री दीपक प्रकाश ने कर दिया साफ, अब और लंबा होगा इंतजार!

फिलहाल, रफीगंज और आसपास के इलाकों में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए औरंगाबाद और आस-पास के थानों से भारी संख्या में पुलिस बल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का प्रयास कर रही है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

बड़ी खबर! बिहार में 23.75 लाख लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन, CM सम्राट चौधरी ने बांटा कार्ड, 1448 दुकानें भी खुलेंगी

Bihar Ration Card: बिहार में खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 23.75 लाख नए परिवारों को राशन कार्ड का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में कार्ड सौंपे और 1448 नई पीडीएस दुकान#BiharRationCard,#SamratChoudhary,#FoodSecurityBihar

Darbhanga Police Big News | दरभंगा पुलिस का बड़ा खुलासा ! ASI ने खुद को मारी गोली, फिर गढ़ी झूठी कहानी; अब 4 सस्पेंड...

Darbhanga Police: दरभंगा में पुलिसकर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ASI रणधीर कुमार ने अपनी अवैध पिस्टल से खुद को गोली मारी और अज्ञात हमलावर की झूठी कहानी गढ़ी। जांच में सच्#DarbhangaPolice,#BiharPolice,#PoliceMisconduct

Darbhanga News | भू-माफिया कहने वालों पर भड़कीं MLA मैथिली ठाकुर, पूछा- ‘आधार क्या है? साबित करो!’

Mathili Thakur: भाजपा विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने परिवार पर लगे भू-माफिया और जमीन हड़पने के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने इसे आधारहीन बताते हुए सबूत पेश करने की#MathiliThakur,#BiharPolitics,#LandGrabbing

भागलपुर में काली पूजा मेले में कोहराम! जनरेटर में फंसा बाल, मां की मौत से 3 बच्चे बेसहारा

Bhagalpur News: भागलपुर में काली पूजा मेले के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जनरेटर में बाल फंसने से एक महिला की मौत हो गई, जिससे उसके तीन मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं। परिवार का#BhagalpurNews,#GeneratorAccident,#KaliPuja