मई,3,2024
spot_img

राजधानी पटना समेत राज्य के बीस जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश, सभी जिलों के लिए मौसम विभाग का बीस जिलों में येलो अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, 20 मार्च। राजधानी पटना समेत राज्य के बीस जिलों में अगले 24 घंटे के दौरान गरज के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने येलो अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी की स्थिति बनने के आसार है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि बारिश की तीव्रता बहुत अधिक नहीं होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र पटना से जारी अलर्ट के मुताबिक मानसून से पूर्व थंडरस्टॉर्म की स्थिति बनना सामान्य प्रक्रिया है। बारिश के बाद राज्यभर में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पूर्वी बंग्लादेश की ओर से चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बनी हुई है। हालांकि मध्य प्रदेश की ओर से बने मौसमी सिस्टम की वजह से सूबे में आंधी पानी की यह स्थिति बनने की बात कही जा रही है। जिन जिलों में येलों अलर्ट जारी किया गया है उनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, लखीसराय, नवादा, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, जहानाबाद अरवल, किशनगंज, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और पूर्णिया प्रमुख है जहां गरज के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Weather News| बिहार के अगले 24 घंटे@ पश्चिमी विच्छोभ की मुफ़्त डिलीवरी...बारिश के साथ, आकाश से बरसेंगीं आग

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें