मई,9,2024
spot_img

नवादा के युवक ने घर की छत पर हाइड्रोपोनिक विधि से खेती कर रचा इतिहास, ग्राम निर्माण मंडल ने की मदद की पेशकश

spot_img
spot_img
spot_img

राहुल के तकनीकों की सराहना करते हुए हर सम्भव सहायता का दिलाया भरोसा

नवादा। जिले के कौआकोल प्रखण्ड के नावाडीह गांव निवासी व शिक्षक राजेन्द्र प्रसाद के पुत्र राहुल कुमार ने कृषि क्रांति की नई मिसाल कायम कर अपने घर की छत पर लगाई गई हाइड्रोपोनिक (जल संवर्धन) प्लांट के सहारे सब्जी की खेती कर नया इतिहास रच डाला है।

कौआकोल बीडीओ संजीव कुमार झा ने शुक्रवार को ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के प्रधान अरविंद कुमार के साथ नावाडीह गांव पहुंचकर जायजा लिया। इस दरम्यान बीडीओ एवं ग्रामनिर्माण मंडल के प्रधान ने राहुल के घर की छत पर नई तकनीक से की गई हाइड्रोपोनिक प्लांट का बारीकी से निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने कहा कि इस तरह के स्वैच्छिक प्रोजेक्ट की परिकल्पना राहुल की प्रतिभा एवं कौशल विकास का साहसिक प्रमाण है।इसकी जितनी प्रशंसा की जाय,कम होगी।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jhanjharpur Lok Sabha Election | देश की जम्हूरियत को झंझारपुर का सलाम...

बीडीओ ने राहुल को इस कार्य में आगे बढ़ने के लिए अपने स्तर से हर सम्भव सरकारी मदद करने का भरोसा दिलाया।प्रधान अरविंद कुमार ने अपनी संस्था व कृषि विज्ञान केंद्र से जोड़कर इस कार्य को अधिक बढ़ावा देने की बात कही,ताकि इस दिशा में बेरोजगार युवाओं को जोड़कर आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा किया जा सके। बीडीओ एवं अरविंद कुमार ने उद्यान विभाग से भी मदद करवाने का भरोसा दिलाया।

उल्लेखनीय है कि नावाडीह गांव निवासी राहुल कुमार ने अपनी प्रतिभा कौशल के बदौलत अपने घर की छत पर “ग्रीन डेजाइर हाइड्रोपोनिक”प्लांट को खड़ा करके लेट्यूस,पाॅकच्वाय,बैसिल,कैले जैसे कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर हरी पत्तियों को उगाकर कृषि क्रांति के लिए एक मिसाल कायम की है। राहुल के अनुसार इन हरी पत्तियों का इस्तेमाल महंगे होटलों के साथ-साथ देशी-विदेशी खाद्य पदार्थों में सलाद एवं साग सब्जी के रूप में शामिल किया जा सकता है। जिससे आंत कैंसर,डायबिटीज,ब्लड प्रेसर,हर्ट डीजिज जैसे कई जानलेवा बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jaynagar Election | Jhanjharpur Lok Sabha Election | जयनगर का खिरखिरिया बिगड़ा, पहले दो रोड, फिर डालेंगे वोट, सैकड़ों वोटर बिना वोट डाले लौटे

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें