
दूरदर्शन अपने चैनल्स को एनालॉग ट्रांसमिशन से डिजिटल सैटेलाइट ट्रांसमिशन पर स्विच कर रहा है। ऐसे में स्मार्टफोन्स के बाद अब जमाना स्मार्ट टीवी का भले आ गया हो और आप इन टीवी पर आपको YouTube, Netflix, Amazon Prime समेत कई ऐप्स का एक्सेस देख रहे हों लेकिन केंद्र सरकार एक अनूठा ऑफर लेकर आ रही है। इसके तहत अब कंज्यूमर्स सेट-टॉप बॉक्स से मुक्ति पा लेंगे। पढ़िए क्या है केंद्र सरकार का प्लान…
अभी भी एक बड़ी आबादी अभी भी सेट-टॉप बॉक्स का इस्तेमाल करती है। फ्री टू एयर चैनल्स के लिए भी कंज्यूमर्स को सेट-टॉप बॉक्स पर पैसे खर्च करने होते हैं। आने वाले वक्त में आपको इन चैनल्स को देखने के लिए सेट-टॉप बॉक्स खरीदने की जरूरत नहीं होगी।
केंद्र सरकार इसके लिए एक प्लान लेकर आ रही है। कंज्यूमर्स को सेट-टॉप बॉक्स से मुक्ति दिलाने के लिए इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्ट्री ने इसके लिए एक प्लान तैयार किया है।
इसके तहत टीवी में पहले से ही इन-बिल्ट सैलेटाइट ट्यूनर लगा होगा। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी है। उन्होंने बताया कि लगभग 200 चैनल्स फ्री हैं, जिन्हें दर्शक बिना पैसे खर्च किए देख सकते हैं।
टीवी में बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर मिलने से यूजर्स बिना किसी दिक्कत के इन फ्री-टू एयर चैनल्स को देख सकेंगे। इसके लिए उन्हें एक एंटीना लगाना होगा, जिससे टीवी तक सिग्नल्स पहुंच सकें।
इस बारे में बात करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुगार ठाकुर ने बताया दूरदर्शन फ्री डिश पर सामान्य एंटरटेनमेंट चैनल्स की संख्या बढ़ी है, इस वजह से व्यूअर्स की संख्या भी बढ़ी है।
साथ ही उन्होंने अपने डिपार्टमेंट के प्रयासों के बारे में भी बात की है, जिसकी वजह से इन-बिल्ट ट्यूनर के साथ टीवी की सेल हो सकेगी। दूरदर्शन अपने चैनल्स को एनालॉग ट्रांसमिशन से डिजिटल सैटेलाइट ट्रांसमिशन पर स्विच कर रहा है।







