spot_img

Pradhan Mantri Suryoday Yojana | Budget 2024 | एक करोड़ परिवार को प्रत्येक महीने मिलेंगी 300 यूनिट निःशुल्क बिजली

spot_img
- Advertisement -

Pradhan Mantri Suryoday Yojana | Budget 2024 |एक करोड़ परिवार को प्रत्येक महीने 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध होगी। आज अंतरिम बजट में प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का जिक्र क्या हुआ सबकुछ फ्री हो गया।

- Advertisement -

Pradhan Mantri Suryoday Yojana |  जिन लोगों के घरों पर सोलर सिस्टम लगेगा, उन्हें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी

इसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की यह घोषणा सामने आई कि इस योजना के तहत जिन लोगों के घरों पर सोलर सिस्टम लगेगा, उन्हें 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जाएगी। इससे पहले अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन के ठीक बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में इस ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का ऐलान किया था। अब क्या है, फ्री का सबकुछ है। पढ़िए पूरी खबर

- Advertisement -

Pradhan Mantri Suryoday Yojana |अंतरिम बजट में रूफ-टॉप सोलर एनर्जी को लेकर बड़ा एलान

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरिम बजट में रूफ-टॉप सोलर एनर्जी को लेकर बड़ा एलान किया। वित्त मंत्री ने कहा कि इससे मध्यम वर्ग को हर साल बिजली में खर्च होने वाली बड़ी राशि बचाने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

Pradhan Mantri Suryoday Yojana |योजना का लाभ देश के गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा

इसके तहत देशभर के एक करोड़ घरों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना का लाभ देश के गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा। इस योजना की घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने खुद एक्स पर इसे पोस्ट भी किया था।

इसके तहत देशभर के एक करोड़ घरों की छत पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे। इस योजना का लाभ देश के गरीब और मध्यम वर्ग को मिलेगा। इस योजना की घोषणा के तुरंत बाद प्रधानमंत्री ने खुद एक्स पर इसे पोस्ट भी किया था।

Pradhan Mantri Suryoday Yojana | मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि

उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो। अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी।

इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।उन्होंने एक्स पर लिखा, “आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घर की छत पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो।

यह भी पढ़ें:  Bihar Home Guard Bharti: बिहार में 13,500 पदों पर बंपर भर्ती को मिली मंजूरी, जानें कब से शुरू होंगे आवेदन!

Pradhan Mantri Suryoday Yojana | बिजली बिल तो कम होगा ही, भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा

अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार 1 करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर लगाने के लक्ष्य के साथ “प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना” प्रारंभ करेगी। इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा।

वित्त मंत्री के एलान के मुताबिक छत पर सौर प्रणाली लगाने से एक करोड़ परिवार प्रत्येक महीने 300 यूनिट तक निःशुल्क बिजली प्राप्त कर सकेंगे। यह योजना अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक दिन प्रधान मंत्री के संकल्प के अनुसरण में लाई गई है। इससे निःशुल्क सौर बिजली और अधिशेष बिजली वितरण कंपनियों को बेचने से परिवारों को हर वर्ष पंद्रह हजार से अठारह हजार रुपये की बचत होगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन की स्थापना से आपूर्ति तक बड़ी संख्या में वेंडरों को काम मिलेगा। विनिर्माण, स्थापना और रखरखाव में तकनीकी कौशल रखने वाले युवाओं के लिए रोजगार के अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में मर्डर, चाय दुकानदार की अल - सुबह गोली मारकर हत्या

Pradhan Mantri Suryoday Yojana | वित्त मंत्री ने कहा कि ये योजना हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है…,

वहीँ आज अपने बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का जिक्र करते हुए बताया कि ऊर्जा क्षेत्र पर सरकार जोर दे रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले कुछ सालों में जिन एक करोड़ घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाए जाएंगे, उन्हें सरकार 300 यूनिट तक बिजली फ्री देगी। वित्त मंत्री ने कहा कि ये योजना हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है, जिसका ऐलान उन्होंने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान किया था।

यह भी पढ़ें:  Bihar Police Head Quater News: बिहार DGP विनय कुमार की दो टूक, दूसरी शादी करने वाले पुलिसकर्मियों की खैर नहीं...'प्रचंड सामाजिक बहिष्कार' होगा!

Pradhan Mantri Suryoday Yojana | इसके बाद बचे लोगों को जोड़ने का चलेगा काम

बताते चलें कि साल 2027 तक एक करोड़ घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को पूरा होने के बाद बाकी लोगों को इस योजना से जोड़ने का काम किया जायेगा।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

CBSE 12th Result जारी, जानिए लड़कियों ने मारी बाजी या लड़कों ने?

CBSE 12th Result: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित...

Hajipur Hostel: अवैध हॉस्टलों पर डीएम वर्षा सिंह का बड़ा एक्शन, संचालन पर तत्काल रोक

Hajipur Hostel: वैशाली जिले में बच्चों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन अब बेहद सख्त...

Bihar Fuel Consumption: बिहार फ्यूल कंजम्पशन पर PM Modi की अपील बेअसर, इलेक्ट्रिक कार के पीछे 120 तेल वाली गाड़ियां!

Bihar Fuel Consumption: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से पेट्रोल और डीजल...

Bihar News: बिहार में PM Modi ईंधन संरक्षण का होगा अक्षरशः पालन…CM Samrat का बड़ा फैसला…मुख्यमंत्री कारकेड में वाहनों की संख्या होगी कम, पाम...

ईंधन संरक्षण: बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...