spot_img

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | नैया है मझधार श्याम इसे पार लगा जाओ…राधा-कृष्ण मंदिर में खाटू श्याम महोत्सव के रंगोत्सव में डूबा झंझारपुर

spot_img

देशज टाइम्स | Highlights -

- Advertisement -

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | नैया है मझधार श्याम इसे पार लगा जाओ…राधा-कृष्ण मंदिर में खाटू श्याम महोत्सव के रंगोत्सव में डूबा झंझारपुर जहां राधा-कृष्ण मंदिर में दो दिवसीय खाटू श्याम महोत्सव का शानदार, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और रंगोत्सव से सजा आगाज हुआ है।

- Advertisement -

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | हजारों महिला-पुरुषों और बच्चे भक्ति के रस में श्रद्धालुओं की पंगत में, मनमोह लिया ये भक्तिमय छंटा

इस दौरान झंझारपुर पुरानी बाजार में आकर्षक भाव निशान शोभा यात्रा देखते ही बन रहा था। हजारों महिला-पुरुषों और बच्चे भक्ति के रस में श्रद्धालुओं की पंगत में शामिल थे।

- Advertisement -

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | महोत्सव के पहले दिन निशान पूजा

झंझारपुर पुरानी बाजार में श्याम परिवार की ओर से दो दिवसीय त्र्योदशम श्याम अमृत वर्षा महोत्सव का भव्य आगाज मंगलवार को किया गया। महोत्सव के पहले दिन निशान पूजा को लेकर शहर में भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली गई।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  दैनिक राशिफल: 18 मई को चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर, जानें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | गाजे-बाजे और शोभा यात्रा में शामिल अनंत भक्त

कार्यक्रम स्थल शहर के राधा कृष्ण श्याम मंदिर से निकाली गई निशान शोभा यात्रा पुरानी बाजार के कन्हौली, राम चौक, थाना चौक, पुराने पोस्ट ऑफिस चौक होते हुए पुनः कार्यक्रम स्थल पर गाजे बाजे के साथ पहुंची।

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा और जय श्रीश्याम के जयकारे से शहर बना श्याममय

निशान शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला- पुरुष व बच्चे भक्त श्रद्धालु शामिल थे। खाटू श्याम का निशान हाथों में थामें भक्त श्रद्धालु खाटू श्याम के जयकारे लगा रहे थे – हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा और जय श्रीश्याम के जयकारे से शहर का माहौल श्याममय बन गया।

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | 13 वर्षों से हर साल ऋतुराज बसंत के आगमन पर श्याम परिवार का उत्सव, इंतजार रहता हर किसी को

जानकारी के अनुसार, गत 13 वर्षों से हर साल ऋतुराज बसंत के आगमन पर श्याम परिवार द्वारा खाटू श्याम का उत्सव मनाया जाता है। कार्यक्रम स्थल शहर के राधा कृष्ण श्याम मंदिर को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया है। दो दिवसीय भव्य आयोजन के दूसरे दिन द्वादश अखंड ज्योति पाठ की अमृत वर्षा के बाद रात्रि में महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | अखंड ज्योति पाठ के लिए पहुंचे कोलकाता के कलाकारों, कटिहार के लखदार बैंड की धुन…जय श्याम

आयोजित कार्यक्रम में सुमधुर भजन एवम अखंड ज्योति पाठ के लिए कोलकाता से प्रसिद्ध श्याम भजन कलाकारों में रिया शर्मा, दया शर्मा और शुभम शर्मा आ रहे हैं। कटिहार के लखदार बैंड की धुन पर सुमधुर भजनों की रसधार बहेगी और अखंड ज्योति पाठ की अमृत वर्षा होगी।

यह भी पढ़ें:  दैनिक राशिफल: 18 मई को चंद्रमा का वृषभ राशि में गोचर, जानें सभी राशियों पर क्या पड़ेगा असर

Madhubani News | Jhanjharpur News | Shyam Khatu Festival | समिति के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, सचिव अरूण कुमार अग्रवाल की तैयारी…मचा रहा धूम

आयोजन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, सचिव अरूण कुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार केजरीवाल और संयोजक शंभू प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि हर साल की भांति इस साल भी बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ खाटू श्याम का महोत्सव मनाया जा रहा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Deshaj Times Special: मैं पूर्वज हूं …तेरे नाम की ‘ पैतृक संपत्ति ‘

सोचिए, नाथनगर और ख़लीफ़ा बाग़ की भीड़ में न बाग़ बचा है न ख़लीफ़ा,...

Bhagalpur News: बांस की बांसुरिया ‘ कृष्ण ‘ ही नहीं, तिलका भी बजाएगा…रिझाना-गुलेल से निशाना…इसे आता है! | Deshaj Times Special Ep. 15 |...

तिलका की गुलेल का निशाना सिर्फ़ महुआ के पके फलों पर नहीं, बल्कि गांव...

Pappu Yadav Security : पप्पू यादव सिक्योरिटी: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार को दिया झटका, बहाल की Y+ सुरक्षा

Pappu Yadav Security: पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के उस फैसले पर तीखी टिप्पणी...