spot_img

बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान, रविवार सुबह 2234 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना

spot_img
- Advertisement -
जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से रविवार की सुबह 2234 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच बालटाल  व पहलगाम के लिए रवाना हुआ। इसके साथ ही इस वर्ष होने वाली श्री अमरनाथ यात्रा का शुभारंभ हो गया। राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने कड़ी सुरक्षा के बीच जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान, रविवार सुबह 2234 अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था रवाना बाबा बर्फानी पवित्र गुफा में इस समय पूरे आकार में विराजमान हैं। इसके साथ ही जत्थे के साथ केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और पुलिस की सुरक्षा टीमें और स्वास्थ्य विभाग की एम्बुलेंस भी रवाना की गई हैं। इस दौरान बाबा अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया।
जम्मू,। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा के लिए पर्याप्त प्रबंध किए हैं। इस अवसर पर जम्मू के मेयर चंद्र मोहन गुप्ता, डिवीजनल कमिश्नर जम्मू संजीव वर्मा, पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों सहित कई राजनीतिक नेता भी मौजूद थे।
यात्रा को देखते हुए प्रशासन ने लखनपुर से अमरनाथ तक सुरक्षा-व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए हैं।
जम्मू हाईवे से अमरनाथ यात्रा मार्ग के चप्पे-चप्पे पर काफी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। हेलीकॉप्टर, सीसीटीवी कैमरे, आरआईएफ टैग और बार कोड श्रद्धालुओं एवं उनके वाहनों की निगरानी करेंगे। ड्रोन एवं खोजी कुत्तों के अलावा अत्याधुनिक उपकरणों व हथियारों से लैस लगभग 40 हजार सुरक्षाकर्मी यात्रियों की रखवाली करेंगे।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Pension News: बिहार के 94 लाख पेंशनभोगियों की खुली किस्मत! CM ने भेजा ₹1100 करोड़, बदल गया पेंशन का नियम

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 94 लाख से अधिक सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के खातों में ₹1100 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की। अब हर महीने 10 तार#BiharPension,#SamratChaudhary,#DBTScheme

Dainik Rashifal News: आज का राशिफल – जानें किन राशियों की खुलेगी किस्मत, किसे रहना होगा सावधान!

आज के दैनिक राशिफल में जानें कि ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आपका दिन कैसा रहेगा। करियर, आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और संबंधों पर ग्रहों का क्या है प्रभाव, किन राशि#DainikRashifal,#HoroscopeToday,#AstrologyNews

Patna Crime News: हैरान कर देगा पटना का सैलून संचालक मर्डर केस! पढ़िए – बेवफा पत्नी की ‘ देर रात वाली आशिक़ी...

पटना के गोपालपुर में सैलून संचालक पिंटू शर्मा हत्याकांड का खुलासा। पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग और आपसी रंजिश सामने आई। मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध।#PatnaCrime,#BiharNews,#MurderMystery

Darbhanga Boat Rescue News: कोसी नदी में नाव पलटी, ‘अब नहीं बचेंगे’ के शोर में रवींद्र बने देवदूत! जानिए

दरभंगा के गौड़ाबौराम में कोसी नदी में नाव पलटने से मचे हड़कंप के बीच, आपदा मित्र रवींद्र यादव ने अपनी जान जोखिम में डालकर सात लोगों को बचाया। प्रशासन उनके इस सा#DarbhangaNews,#BoatAccident,#AapdaMitra