back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

मध्यप्रदेश से काम दिलाने के झांसे में बिहार में फंसी 7 लड़की मानव तस्करों के चंगुल से निकलीं

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

ध्यप्रदेश से काम दिलाने के झांसे में बिहार में फंसी 7 लड़की मानव तस्करों(Human Trafficking)  के चंगुल से निकल गई है। सभी को काम दिलाने का झांसा देकर मध्यप्रदेश के जबलपुर से बुलाकर लाई गई थी। इन सात लड़कियों को शिकारगंज थाना क्षेत्र में कैद कर लिया गया था। जहां से मोतिहारी पुलिस ने उन लड़कियों को मानव तस्करों के चंगुल से छुड़ा लिया है।

जानकारी के अनुसार, कैटरिंग के काम के बहाने इन लड़कियों को यहां लाया गया। फिर उनलोगों को दूसरे काम करने हेतु दबाव बनाया जाने लगा। इसी बीच मौका पाकर लड़कियों ने एसपी डा.कुमार आशीष को फोन लगा दिया। जिसके बाद एसपी ने टीम गठित कर छापेमारी कर सात लड़कियों को मुक्त करा लिया है।साथ ही झांसा देकर लड़कियों को यहां लाने वाले तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एसपी डॉ कुमार आशीष ने बताया कि इस आशय की सूचना जबलपुर पुलिस को दे दी गयी है। वहां से पुलिस टीम मोतिहारी पहुंचेगी। जिसके बाद सत्यापन कर सभी लड़कियों को सौंप दिया जायेगा।उक्त विशेष छापामारी टीम का नेतृत्व सिकरहना अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश कुमार ने किया।वही टीम के अन्य सदस्य के रूप मे छतौनी थानाध्यक्ष नित्यानंद चौहान,ढाका थानाध्यक्ष अभय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी व शस्त्र पुलिस बल शामिल थे।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें