back to top
8 नवम्बर, 2024
spot_img

देश में फिर मिले 1,581 नए कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में मिले 13 नए कोरोना मरीज

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement

देश में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बीते 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह सात बजे तक कोरोना संक्रमित 1,581 नये मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना महामारी को मात देने वाले लोगों की संख्या 2,741 रही। वहीं, कोरोना संक्रमित 33 मरीजों की मौत हो गई।

वहीं, इधर, झारखंड में 21 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक
देश में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 4 करोड़, 24 लाख, 70 हजार, 515 हो गई है। जबकि रिकवरी दर बढ़कर 98.74 प्रतिशत तक पहुंच गई है। फिलहाल देश में सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 23 हजार, 913 तक आ पहुंची है। वहीं दैनिक संक्रमण दर 0.28 प्रतिशत है।

आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटे में पांच लाख, 68 हजार से ज्यादा टेस्ट किये गये। उल्लेखनीय है कि अबतक कुल 78 करोड़, 36 लाख टेस्ट किये जा चुके हैं।

इधर, झारखंड में 21 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले हैं। बावजूद राज्य में कोरोना मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को सुबह को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र 28 लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के तीन जिले में कोरोना के 13 नए मरीज मिले हैं। राजधानी रांची में सबसे अधिक दस नए केस मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय 119 मामलों में सबसे अधिक 57 रांची में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दस, बोकारो से एक और जामताड़ा से दो मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 44 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 14 लाख, 37 हजार, 891 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से 119 सक्रिय केस मिले। कोरोना से चार लाख, 29 हजार, 610 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राज्य में पांच हजार, 315 मरीजों की मौत कोरोना से हुई है। झारखंड में कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga में घर-घर पहुंचेगा न्याय! 09 नवंबर को आप बनेंगे नि:शुल्क विधिक जागरूक, डोर-टू-डोर

दरभंगा | 09 नवम्बर को नि:शुल्क विधिक सहायता के लिए डोर-टू-डोर अभियान, जरूरतमंदों को...

Darbhanga में वामपंथ का सितारा नहीं रहा, मिट्टी की ढे़र से टकराई बाइक, वाहन ने कुचला, CPI (ML) के शीर्ष जिला नेता Manoj Yadav...

दरभंगाा के बिरौल थाना क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है। ऐन चुनावी मौसम...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें