back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

मधेपुरा में Panchayat Election से पहले डबल मर्डर, दो मुखिया उम्मीदवारों के समर्थकों में खूनी खेल, गोलीबारी, वार्ड सदस्य उम्मीदवार समेत दो की हत्या, 2 जख्मी

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
बिहार के मधेपुरा में 11वें चरण के मतदान से पहले शनिवार देररात दो मुखिया उम्मीदवारों के बीच जमकर झड़प हुई। इसमें एक वार्ड सदस्य उम्मीदवार सहित दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हुए हैं।
घटना आलमनगर थाना क्षेत्र के रतवारा ओपी अंतर्गत बड़गांव पंचायत के वार्ड संख्या-7 की है। एसपी योगेंद्र कुमार ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवा रही है। हत्या के आरोपियों की पहचान कर ली गई है। जल्द सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लोगों ने बताया, ‘वार्ड संख्या-7 निवासी मुखिया उम्मीदावर शांति देवी के पति रणविजय कुमार और उम्मीदवार ललिता देवी के पति वीरेंद्र सिंह चुनाव प्रचार के दौरान देर रात भिड़ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई।’

Advertisement

एक घायल छोटू कुमार को देर रात मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे पटना रेफर कर दिया गया है। छोटू के पैर में गोली लगी है। घायल छोटू ने बताया, ‘उस रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर में गोली लगी।’ घटना के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। भारी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात की गई है। सुबह होते ही घटना के विरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दी।

लोगों के अनुसार, वीरेंद्र सिंह की तरफ से चली गोली में वार्ड सदस्य उम्मीदवार बिरजू कुमार की घटनास्थल पर ही गोली लगने से मौत हो गई। जबकि, तीन अन्य लोग घायल हो गए। इन्हें इलाज के लिए अलग-अलग जगहों पर ले जाया गया। इसमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसकी अभी पहचान नहीं हो पाई है।

घायल छोटू कुमार को मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे पटना आज रेफर कर दिया गया है। छोटू के पैर में गोली लगी है। घायल छोटू ने बताया, ‘उस रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर में गोली लगी।’ घटना के बाद सूचना पर पुलिस पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव में तैनात की गई है।

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें