spot_img

SBI और HDFC बैंक में Fixed Deposit पर ग्राहकों को तोहफा, ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी

spot_img
- Advertisement -

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया और यूको बैंक की तर्ज पर आगे बढ़ते हुए देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक ने सावधि जमा यानी फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) पर दी जाने वाली ब्याज दरों में (interest rate, sbi, SBI rates, state bank of india) बढ़ोतरी कर दी है।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

कुछ दिन पहले ही सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया और निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने भी फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव का ऐलान किया था। इसके अलावा एसबीआई ने पिछले महीने भी एफडी की ब्याज दरों में आंशिक बदलाव किया था।

- Advertisement -

भारतीय स्टेट बैंक की संशोधित ब्याज दरें मंगलवार 15 फरवरी से और एचडीएफसी बैंक की नई ब्याज दरें सोमवार यानी 14 फरवरी से लागू कर दी गई हैं। भारतीय स्टेट बैंक की वेबसाइट द्वारा उपलब्ध कराई गई।

जानकारी के मुताबिक ब्याज दरों में किया गया ये बदलाव 2 साल से अधिक की अवधि के लिए की गई फिक्स्ड डिपॉजिट पर ही प्रभावी होगा। 2 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरों में भारतीय स्टेट बैंक ने कोई बदलाव नहीं किया है। इस सेगमेंट में पिछले महीने ही बैंक ने ब्याज दरोें में बढ़ोतरी की थी।

बैंक की ओर से उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक
एसबीआई के ग्राहकों को 2 साल से 3 साल तक की अवधि के लिए पहले मिलने वाले ब्याज दर 5.1 प्रतिशत को बढ़ाकर 5.2 प्रतिशत कर दिया गया है। इसी तरह 3 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 5.3 प्रतिशत की जगह 5.45 प्रतिशत और 5 से 10 साल तक के फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 5.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।

इसी तरह एचडीएफसी बैंक ने 1 साल से कम अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। 1 साल से 2 साल के फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए अब 4.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 5 प्रतिशत, 2 साल से 3 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.15 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.20 प्रतिशत, 3 साल से 5 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.3 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.45 प्रतिशत और 5 साल से 10 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए 5.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.6 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा।

आपको बता दें कि पिछले महीने भी भारतीय स्टेट बैंक ने 1 साल से 2 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर में बढ़ोतरी की थी। पिछले महीने 1 साल से 2 साल की अवधि वाले फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दर 5 से बढ़ाकर 5.1 प्रतिशत कर दी गई थी। ये ब्याज दर 15 जनवरी 2022 से लागू हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur Crime रिश्ते शर्मसार! भागलपुर में देवर ने भाभी से की ऐसी हरकत, हाथ तोड़कर अस्पताल पहुंचाया

Bhagalpur Crime: भागलपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक देवर पर अपनी भाभी से मारपीट, कपड़े खींचने और हाथ तोड़ने का आरोप है। पीड़िता मायागंज अस्पताल में भर#BhagalpurCrime,#BiharFamilyViolence,#JusticeForVictim

लाइब्रेरियन बनना है? बिहार में 31 अक्टूबर तक है मौका, ऐसे करें आवेदन

Bihar Librarian: बिहार में लाइब्रेरियन बनने का सपना देख रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! बिहार लाइब्रेरियन पात्रता परीक्षा 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर है। बिना दे#BiharLibrarian,#BiharJobs,#LibrarianExam

Darbhanga News छठ महापर्व से पहले कमतौल में बड़ा एक्शन! घाटों पर सुरक्षा-सुविधा का ‘महाप्लान’ तैयार

Kamtaul Chhath Ghat: छठ महापर्व से पहले कमतौल में तैयारियां तेज हो गई हैं। नगर पंचायत कमतौल-अहियारी की कार्यपालक पदाधिकारी प्रिंसी कुमारी ने छठ घाटों का निरीक्षण कर सुरक्षा और सुविध#KamtaulChhath,#BiharChhathPuja,#PrinsiKumari

Darbhanga Crime जाले में सनसनी! घर से निकली नाबालिग अचानक लापता, गांव के युवक पर ‘अगवा’ का तोहमत

Jale News: जाले थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों ने गांव के ही विनय मलिक और उसके परिवार पर बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप ल#JaleNews,#BiharCrime,#MinorGirlAbduction