spot_img

Sex Racket Busted In Darbhanga: दरभंगा में सेक्स का चस्का कोई नई बात नहीं…! पढ़िए पूरी खबर

spot_img
- Advertisement -

बिहार के दरभंगा में सेक्स का चस्का कोई नई बात (Sex addiction is not new in Darbhanga) नहीं है। कई बार सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हो चुका है। दरभंगा रेलवे स्टेशन से सटे म्यूजियम गुमटी के पास मौजूद एक होटल में चल रहे इस रैकेट का दरभंगा पुलिस ने भंडाफोड़ कर चुकी है। उस दौरान रैकेट चला रही तीन महिलाओं समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

वहीं, शहर में चल रहे एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ तब हुआ था जब यह सेक्स रैकेट बकायदा एक लॉज में चलाया जा रहा था। ल़ॉज में बाहर से लड़कियां लाई जाती थी। ग्राहकों के साथ सौदा कर उन्हें निर्धारित कमरे में भेज दिया जाता था।

- Advertisement -

पुलिस ने अल्लपट्टी मुहल्ले के ललन लॉज में ऐसे घिनौने कार्य का पर्दाफाश किया था। इसके बाद लहेरियासराय पुलिस ने अचानक छापेमारी कर लॉज से दो महिलाओं और दो पुरुषों को आपत्तिजनक अवस्था में गिरफ्तार किया। इसबार, मामला विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर जेपी चौक से जुड़ा है जहां, देह व्यापार के अड्डे का खुलासा हुआ है। पढ़िए पूरी खबर

पुलिस को सूचना मिली, रेलवे गुमटी के समीप यात्री रेस्ट हाउस में बीते कुछ दिनों से धड़ल्ले से सेक्स रैकेट चल रहा था, इसको लेकर दरभंगा एसएसपी मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

एसएसपी श्री कुमार ने पहले रेस्ट हाउस की रेकी करवाई। फिर तत्कालीन दरभंगा डीएसपी अनोज कुमार और सदर थाना प्रभारी राजन कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर रेस्ट हाउस में छापा मारा गया। पुलिस ने मौके से तीन महिलाओं और तीन पुरुषों सहित होटल संचालक को गिरफ्तार किया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिस समय पुलिस की टीम रेस्ट हाउस के अंदर पहुंची तो वहां हालात देखकर सभी दंग रह गए थे।

कमरे के अंदर महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में पड़े हुए थे। तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से भारी मात्रा में शराब की बोतलें और कुछ आपत्तिजनक सामान बरामद किया गया था। दरअसल यात्री रेस्ट हाउस में देह व्यापार का काला गोरखधंधा लंबे समय से चल रहा था। इससे पहले भी रेस्ट हाउस में पुलिस की छापेमारी हो चुकी है। रेस्ट हाउस का मालिक पुलिस से बचने के लिए हर बार रेस्ट हाउस का नाम बदल देता था।

आपत्तिजनक सामान बरामद
वहीं, अल्लपट्टी मुहल्ले के ललन लॉज से पुलिस को कई आपत्तिजनक सामग्री मिली थी। वहां से पुलिस को कई चौकाने वाली चीजें भी मिली। स्थानीय लोगों की मानें तो ललन लॉज पहले भी इस तरह की घटनाओं के लिए बदनाम रहा है। इस धंधे में लिप्त चारों लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

अब लक्ष्मीसागर में चल रहा था देह व्यापार
अब विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के लक्ष्मीसागर जेपी चौक के पास देह व्यापार के अड्डे का खुलासा हुआ है। यहां भी स्थानीय लोग ही सामने आए। मोहल्लावासियों की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां किराए के मकान से एक महिला एवं दो युवतियों को हिरासत में लिया गया।

मकान मालिक फरार था। युवतियों के संबंध में बताया जाता है कि वे भागलपुर की रहने वाली हैं। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश झा ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मकान मालिक प्रकाश झा को नामजद किया गया है। पीड़ित महिला को जमानत पर छोड़ दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मुजफ्फरपुर वालों के लिए बड़ा अलर्ट! 3 रात बंद रहेगा यह रेल फाटक, निकलने से पहले जान लें नया रास्ता

Muzaffarpur Rail Fatak: मुजफ्फरपुर के रामदयालु रेल फाटक पर अगले तीन दिनों तक रात में मरम्मत कार्य के कारण आवागमन बंद रहेगा। जानें कब से कब तक और कौन सा वैकल्पिक मार्ग अपनाना होगा।#MuzaffarpurNews,#BiharRailways,#TrafficAlert

अरे बाप रे! बिहार में 4 महीने में हुआ डॉक्टर का ‘अजब-गजब’ प्रमोशन, फिर डिमोशन! अब…

Bihar Promotion: बिहार में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। भागलपुर के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप 4 महीने में सीनियर से जूनियर बन ग#BiharNews,#MedicalPromotion,#Bhagalpur

दरभंगा समेत पूरा बिहार गदगद, सरकार ने मेलों के लिए खोले खजाने! दिए 8.24 करोड़, आपके शहर में भी होगा आयोजन? जानिए

Bihar Mela: बिहार सरकार ने इस साल मेलों के आयोजन पर 8 करोड़ 24 लाख रुपये खर्च करने का फैसला किया है। इसमें श्रावणी मेला के लिए पौने तीन करोड़ और राजगीर मलमास मेला के लिए 4.#BiharMela,#ShravaniMela,#DilipJaiswal

बड़ा फेरबदल! दरभंगा समेत बिहार में 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जगह नई तैनाती, देखिए पूरी लिस्ट

Bihar Jail Transfer: बिहार सरकार ने जेल प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 30 उपाधीक्षकों का तबादला कर दिया है। बेऊर जेल अधीक्षक पर हुई कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया गया है।#BiharJailTransfer,#BiharNews,#JailAdhikari