spot_img

Crime News: घर में छत के रास्ते घुसे डकैत, कहा-तुम लोग दारू-गांजा बेचता है चल निकल, हम पुलिस हैं…और फिर शराब चेकिंग के बहाने 9 लाख की डकैती कर निकल गए

spot_img
- Advertisement -
IMG-20260619-WA0016

बिहार के सिवान में बीते चार दिनों में डकैती की दो घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। खास बात है कि डकैती का तरीका मिलता जुलता था। दोनों ही लूट में डकैतों ने खुद को पुलिस बताया। फिर घटना को अंजाम दिया।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

ताजा मामला एमएच नगर हसनपुरा थाना इलाके के कन्हौली गांव का है जहां गुरुवार की रात हथियारबंद डकैतों ने एक परिवार को बंधक बनाकर नकद समेत करीब नौ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ कर लिया।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, घर में घुसे डकैतों ने गृहस्वामी को जगाया और कहा कि वे पुलिस वाले हैं। शराब की चेकिंग करने आए हैं। हमलोग पुलिस वाले हैं। तुमलोग गांजा-शराब बेचता है। इसके बाद सबको बंधक बना लिया। फिर आराम से 9 लाख की डकैती की और निकल गए।

सुबह सूचना मिलने के बाद गांव वाले जुटे और फिर पुलिस पहुंची। अल सुबह सिवान सदर एसडीपीओ जितेंद्र पांडेय भी मौके पर पहुंचे। इस मामले में परिवार वालों से जानकारी ली और घटना में लिप्त बदमाशों को जल्द गिरफ्तार करने की बात कही।

बताया जा रहा है कि गुरुवार की रात सुशीला कुंवर अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ सोई थीं। रात के करीब 12 बजे के आसपास हथियार लेकर दर्जन भर से अधिक डकैतों ने छत के पीछे के रास्ते से घर में घुसे। आंगन के बरामदे में वह अपने पोते के साथ सो रही थी। इस दौरान जगाकर कहा कि हमलोग पुलिस वाले हैं. तुमलोग गांजा-शराब बेचता है। इसके बाद सबको बंधक बना लिया।

डकैती की शिकार बनी सुशीला कुंवर ने बताया कि गुरुवार रात घर के सभी लोग सोये थे। वह अपने पोते के साथ बरामदे में ही सोयी थी। देर रात लगभग एक दर्जन लोग घर में घुस आय़े। उन्होंने मुझे जगाया औऱ कहा कि हम पुलिस वाले हैं। हमें खबर मिली है कि तुम्हारे घर में शराब औऱ गांजा छिपाया गया है। तुम लोग शराब बेचते हो। इसलिए पूरे घर की तलाशी लेनी है। घर में घुसे लोगों ने पहले बरामदे पर रखे बैग और बोरों को खंगालना शुरू कर दिया।

इधर, डकैतों को देखकर सभी सदस्य सहमे हुए थे। इस दौरान शोर मचाने की कोशिश की तो डकैतों ने जान से मारने की धमकी दी। बंधक बनाने के बाद घर में रखे जेवर, कीमती कपड़े, बर्तन सहित लगभग 9 लाख रुपये के सामान लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी।

चार दिन पहले भी हुई थी इस तरह की घटना
सिवान के एमएच नगर हसनपुरा थाना इलाके में हथियार के बल पर बंधक बनाकर डकैती की यह दूसरी घटना है। चार दिन पहले डकैतों ने सिसवा कला गांव में थानेदार बनकर 10 लाख की डकैती की थी। वहीं बीती रात डकैतों ने कन्हौली गांव में फिर से पुलिस बनकर नौ लाख की संपत्ति पर हाथ साफ किया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

भावुक कर देगी Nitish Kumar की ये 21 साल पुरानी तस्वीर, CM बनने के बाद मां के सामने झुके थे!

Nitish Kumar Photos: बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar की 21 साल पुरानी एक भावुक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. यह फोटो 2005 की है, जब CM बनने के बाद नीतीश कुमार अपनी मां पर#NitishKumar,#BiharPolitics,#ViralPhoto

Breaking: खान सर को कोर्ट से मिली राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी गिरफ्तारी!

Khan Sir: पटना सिविल कोर्ट ने खान सर को बड़ी राहत देते हुए अगली सुनवाई तक उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। पुलिस ने कोर्ट में अपडेटेड केस डायरी जमा की है।#KhanSir,#PatnaCivilCourt,#BiharNews

खुशखबरी! दरभंगा एयरपोर्ट पर अब रात में भी उतरेंगे विमान? सांसद ने रक्षा राज्यमंत्री से की सीधी बात

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग का रास्ता साफ होने की उम्मीद जगी है। सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से वॉच आवर बढ़ाने की मांग की है।#DarbhangaAirport,#BiharNews,#NightLanding

DGP का कड़ा आदेश! बिहार पुलिस में अब नहीं चलेगी ‘पैरवी’, जानें किन अफसरों पर गिरेगी गाज

Bihar Police Deputation: बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी मौजूदा प्रतिनियुक्ति आदेश तत्काल रद्द कर दिए हैं। अब डीजीपी की लिखित अनुमति के बिना कोई पुलिसकर्मी दूसरे जिले में तैनात नहीं हो पाएग#BiharPolice,#DGPBihar,#PoliceReform