spot_img

Motihari News: ट्रक और कंटेनर में भीषण टक्कर के बाद लगी आग में जिंदा जलकर चालक और खलासी की मौत, कंटेनर के ड्राइव की हालत नाजुक

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से इस वक्त की बड़ी खबर है जहां कंटेनर और ट्रक में जोरदार टक्कर में चालक और खलासी की मौत हो गई है। हादसा, जिले के केसरिया प्रखंड अंतर्गत डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के सेमुआपूर चौक के समीप एनएच 27 पर हुआ है। यहां, सोमवार की सुबह एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया। इस भीषण हादसे मे कंटेनर चालक एवं खड़ी ट्रक के खलासी की मौत हो गई।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, पिपराकोठी-गोपालगंज नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर की खड़े ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर होते ही कंटेनर में आग लग गई। इस हादसे में कंटेनर के खलासी और ट्रक के चालक की मौत हो गई। वहीं कंटेनर का चालक गंभीर रूप से जख्मी है, जिसका इलाज चल रहा है। घटना डुमरिया घाट नेशनल हाईवे की है। सोमवार की अहले सुबह हाईवे पर ट्रक का खलासी पार्किंग करा रहा था। तभी पिपराकोठी की ओर से तेज रफ्तार में कंटेनर ने पीछे से धक्का मार दिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में 57 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा प्लान हुआ फेल! 9 शातिर पकड़े गए, ऐसे बचा आपका पैसा

बताया जाता है कि कंटेनर पर सवार चालक और खलासी रिश्तेदार थे। हादसे के बाद लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम आई। इसके बाद आग पर काबू पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर डुमरिया घाट थाने की पुलिस भी पहुंची। कंटेनर पर दवा और फर्नीचर लोड था।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में 57 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा प्लान हुआ फेल! 9 शातिर पकड़े गए, ऐसे बचा आपका पैसा

प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार
टक्कर इतनी जोरदार थी। कंटेनर मे आग लग गई। मृत कंटेनर चालक की पहचान यूपी के मैनपुरी जिले के नगला आंटी के रहनेवाले 40 वर्षीय राजीव कुमार के रूप में हुई है। वही ट्रक के उप चालक की पहचान यूपी के हरदोई जिला के संडीला थाना के जलालपुर गांव के 19 वर्षीय प्रभाष कुमार यादव के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि उप चालक ट्रक के चक्का में फंसे गिट्टी निकाल रहा था। तभी पिपरा कोठी की ओर से आ रही कंटेनर ने ट्रक मे जोरदार टक्कर मार दी। वही कंटेनर में आग लग गई और धूं धूं कर जलने लगा ।जिसे सूचना पर पहुंची अग्निशामक गाड़ी ने काबू पाया। हालांकि तब तक कंटेनर पर लदी दवा पूरी तरह से बर्बाद हो गई थी।

यह भी पढ़ें:  मोतिहारी में 57 करोड़ की साइबर ठगी का बड़ा प्लान हुआ फेल! 9 शातिर पकड़े गए, ऐसे बचा आपका पैसा

हादसे के बाद कंटेनर
पर लोड सामान को जेसीबी के माध्यम से निकाला गया है। वहीं दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हुआ था लेकिन थोड़ी देर के बाद ही यह सुचारू हो गया। डुमरियाघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि को शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। साथ ही मृतकों के परिजनो को सूचना भेज दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Crime दरभंगा में दहशत: कमतौल के दो गांवों में महिलाओं पर जानलेवा हमला,घर में घुसकर बेटी से मंगलसूत्र -पैसे लूटे

Kamtaul News: दरभंगा के कमतौल थाना क्षेत्र में दो खौफनाक वारदातें सामने आई हैं। पनिहारा और उसरा गांव में महिलाओं से बेरहमी से मारपीट कर उनके गहने और नकदी छीन लिए गए। पुलिस ने #KamtaulNews,#DarbhangaCrime,#BiharPolice

बिहार में शराबबंदी पर बड़ा एक्शन! वैशाली, सारण, सीवान और मुजफ्फरपुर | जानिए -इन 4 जिलों पर क्यों है पुलिस की पैनी नजर |...

Bihar Liquor Ban: बिहार में शराबबंदी को प्रभावी बनाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मद्यनिषेध मंत्री मदन सहनी के आदेश पर 4 जिलों में विशेष अभियान चलेगा। #BiharLiquorBan,#LiquorSmuggling,#MadanSahni

बिहार में नाव डूबी तो मंत्री का फूटा गुस्सा! बोले- ‘जिम्मेदारों पर होगा सबसे कड़ा एक्शन’

Bihar Boat Accident: बिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने नाव दुर्घटना को 'बहुत बड़ी घटना' बताया है। उन्होंने इस मामले में कठोरतम कार्रवाई और दोषियों के खिलाफ सख्त एक्शन की मा #BiharBoatAccident,#DeepakPrakash,#BiharPolitics

भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप! 100 मीटर जमीन नदी में समाई, जान बचाने भागे लोग, प्रशासन पर फूटा गुस्सा

Bhagalpur Ganga Erosion: भागलपुर में गंगा नदी का विकराल रूप देखने को मिल रहा है। गोपालपुर प्रखंड के महादेवपुर और छोटी अलालपुर गांवों में 100 मीटर जमीन नदी में समा गई, जिससे दहशत फैल गई #BhagalpurNews,#GangaErosion,#BiharFlood