back to top
7 नवम्बर, 2024
spot_img

LNMU के स्नातकोत्तर वनस्पति विभाग के द्वितीय समेस्टर के छात्र-छात्राओं ने किया जाले कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण,

आप पढ़ रहे हैं दुनिया भर में पढ़ा जाने वाला Deshaj Times...खबरों की विरासत का निष्पक्ष निर्भीक समर्पित मंच...चुनिए वही जो सर्वश्रेष्ठ हो...DeshajTimes.COM
spot_img
Advertisement
Advertisement
जाले। ललित नारायण मिश्र मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर वनस्पति विभाग के द्वितीय समेस्टर के छात्रों का  कृषि विज्ञान केंद्र, जाले का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष प्रो. शहनाज़ जामिल के देखरेख में आयोजित किया गया। भ्रमण में प्रो. विद्यानाथ झा, पूर्व प्रधानाचार्य, एमएलएसएम कॉलेज दरभंगा, विभागीय प्रो. केके साहु और डॉ. गजेंद्र प्रसाद भी शामिल थे।
कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष ने बताया कि केंद्र की ओर से समय-समय पर ग्रामीण युवाओं के उद्यमिता विकास के लिए नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाता  है। इस केंद्र के द्वारा मशरूम उत्पादन और इसके मार्केटिंग के लिए  पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित है। जिसका लाभ उठाते हुए वनस्पति विभाग ने छात्रों के लिए यह भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
वनस्पति विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर शहनाज जामिल ने बताया कि विभाग में मशरूम कल्चर और अनुसंधान केंद्र हाल में ही खोला गया था। इसी व्यवस्था को अधिक उपयोगी बनाने और छात्रों में इसकी रुचि बढ़ाने में कृषि विज्ञान केंद्र का यह भ्रमण कार्यक्रम बहुत उपयोगी सिद्ध हुआ।
कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ आरपी प्रसाद  ने इस केंद्र के सभी तरह के आधुनिक तकनीक से खेती से अवगत कराया। इस केंद्र पर लगभग 50 तरह के औषधीय पौधे, कालाधान, माइक्रो इरिगेशन से सिंचाई, बिना कांटे वाले सिंघरा, अजोला की खेती जैविक खाद के लिए, मशरूम की खेती आदि को देख कर सभी छात्र-छात्राएं आश्चर्य चकित हुए।
पाली हाउस जिसमें सामान्य से 5 डिग्री  कम तापक्रम में खेती के तरीक़े भी दिखाया गया। बाद में डॉ एपी प्रसाद ने छात्रों को मशरूम के पैदावार के मुख्य क्रिया को प्रदर्शित किया। शिक्षक और छात्र इस तरह के भ्रमण से बहुत लाभान्वित हुए।

 

जरूर पढ़ें

Darbhanga के जाले में हर वर्ग का जज्बा — दिव्यांग अरविंद ने पहली बार डाला VOTE, Ireland से लौटे शोध छात्र दिग्विजय भी बूथ...

जाले। लोकतंत्र के महापर्व में हर वर्ग का उत्साह झलकता दिखा। दोघरा बुनियादी विद्यालय...

Darbhanga के जाले प्रखंड में 63.42% रिकॉर्ड मतदान, महिलाओं ने पुरुषों को छोड़ा पीछे; 69 हजार से ज्यादा महिला वोटरों ने डाला वोट

जाले। प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को हुए मतदान में कुल 63.42 प्रतिशत मतदाताओं ने...

Darbhanga Election @ मंत्री जीवेश कुमार ने सहसपुर में डाला वोट, कांग्रेस प्रत्याशी ऋषि मिश्रा बोले- ‘जनता बदलाव के मूड में’

जाले। सहसपुर पंचायत में मतदान केंद्र संख्या-1 पर बिहार सरकार के नगर विकास एवं...

Darbhanga चुनाव विवाद — BJP समर्थक पर कार्रवाई न होने से नाराज Jan Suraaj प्रत्याशी RK मिश्रा ने नगर थाना के गेट पर दिया...

प्रभाष रंजन, दरभंगा। दरभंगा शहर में जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी आरके मिश्रा और...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें