मई,11,2024
spot_img

JSSC-CGL News | नीरज सिन्हा ने JSSC अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव दो बेटों समेत SIT की गिरफ्त में

spot_img
spot_img
spot_img

JSSC-CGL News | नीरज सिन्हा ने JSSC अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव दो बेटों समेत SIT की गिरफ्त में….खबर बड़ी है जहां…

JSSC-CGL News | नीरज सिन्हा ने इस्तीफे के संबंध में कहा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष पद से नीरज सिन्हा ने इस्तीफा दे दिया है। नीरज सिन्हा ने इस्तीफे के संबंध में कहा है कि वे व्यक्तिगत कारणों से इस्तीफा दे रहे हैं। इधर, JSSC-CGL पेपर लीक मामले में झारखंड विधानसभा के अवर सचिव दो बेटों समेत SIT की गिरफ्त में जा चुके हैं। पढ़िए पूरी खबर

JSSC-CGL News | 27 सितंबर 2023 को बने थे चेयरमैन

जानकारी के अनुसार, झारखंड के पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा को सेवानिवृत्त होने के बाद झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) के अध्यक्ष बनाया गया था। 27 सितंबर 2023 के प्रभाव से नीरज सिन्हा JSSC के चेयरमैन नियुक्त हुए थे।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News | मुजफ्फरपुर में Surat Special Branch की बड़ी कार्रवाई, Pakistani Organization से जुड़े मो. अली को दबोचा, BJP Spokespersons को दी थी हत्या की धमकी

JSSC-CGL News | JSSC-CGL पेपर लीक मामले में

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में सरकार ने जांच के लिए SIT का गठन किया है। एसआईटी के गठित होने के बाद 2 दर्जन से भी अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जिसमें एक झारखंड विधानसभा के अवर सचिव शमीम भी शामिल हैं।

JSSC-CGL News | SIT की टीम को सूचना मिली थी कि

SIT की टीम को सूचना मिली थी कि शमीम पेपर लीक मामले में शामिल हैं। इसके बाद SIT की टीम लगातार शमीम को फॉलो कर रही थी। पुख्ता सबुत मिलने के बात SIT ने शमीम के ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। छापेमारी में SIT को कई पुख्ता सबुत मिले हैं। इसके आधार पर बाद में उनके दो बेटों को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| बगीचे की पेड़ में फांसी पर लटकी मिलीं 9वीं की छात्रा की लाश, कहीं...हत्या तो नहींं!

JSSC-CGL News | कल खबर आयी थी कि

कल खबर आयी थी कि JSSC-CGL पेपर लीक मामले में गिरफ्तार विधानसभा के अवर सचिव शमीम और उनके दोनों बेटों को SIT रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। जांच टीम तीनों से ये जानने की कोशिश करेगी कि JSSC-CGL पेपर लीक मामले के तार कहां-कहां से जुड़े हुये हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Khutauna News| बजा वारंटी के घर ढ़ोल-नगाड़े...हाजिर हो..., 

JSSC-CGL News | SIT ने तीनों के मोबाइल फोन चेक

मिली खबर के मुताबिक SIT ने तीनों के मोबाइल फोन चेक करने के बाद तीनों को रिमांड पर लेने का निर्णय लिया है। बता दें कि अब तक जांच में JSSC-CGL पेपर लीक मामले के तार पटना और चेन्नई से जुड़े होने के प्रमाण मिले हैं।

JSSC-CGL News | अवर सचिव  के दामाद के ठिकानों पर

पटना में SIT की टीम ने अवर सचिव शमीम के दामाद के ठिकानों पर कुछ दिनों पहले छापेमारी की थी। लेकिन वे फरार मिले। शमीम के दामाद पर आरोप है के मुख्य सरगना तक पैसा उन्हीं के जरिये पहुंचाया जाता था।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें