spot_img

ट्रक-पिकअप की जोरदार भिड़ंत में फुटबॉल की तरह उछल गया यात्रियों से भरा पिकअप… एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत, मरने वालों में 4 बच्चे भी, अन्य 15 अस्पताल में

spot_img
- Advertisement -

छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार-भाटापारा में गुरुवार देररात पिकअप और ट्रक से टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।  इन घायलों में 2 की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घायलों को बेहतर उपचार के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

घटना स्थल और अस्पताल पर अफरा तफरी मच गई है।इस हादसे में 12-13 साल के चार बच्चों की मौत हो गई। इन घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गंभीर रूप से घायल 3 लोगों को रायपुर रेफर किया गया है।

- Advertisement -

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। पिकअप में बड़ी संख्या में यात्री सवार थे। टक्कर के बाद पिक अप फुटबॉल की तरफ उछल कर 20 फीट दूर जाकर गिरा। पिकअप के परखच्चे उड़ गए थे। इसके बाद अंदाजा लगाया जा सकता है कि पिकअप में सवार यात्रियों की कितनी चीख पुकार मची होगी। घटना स्थल पर अभी भी मृतकों के अवशेष बचे हुए हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Mafia Godfather: सत्ता-अपराध गठजोड़ में बैठे कणगोजर? पढ़िए 'बट्टी' में 'कसाई के खूंटे SYSTEM

पूरा साहू परिवार था। सिमगा ब्लाक के खिलोरा गांव के साहू परिवार के यात्री थे। ये सभी अपने रिश्तेदार के यहां पारिवारिक कार्यक्रम में भाटापारा के पास अर्जुनी गांव गए थे। यहां से रात 11 से 12 बजे के बीच पिक अप में सभी लोग वापस लौट रहे है। तभी खमरिया के पास पिकअप वाहन को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घायलों के इलाज के लिए  उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

भाटापारा के एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल के मुताबिक दोनों वाहनों की टक्कर में कई लोगों ने तो मौके पर दम तोड़ दिया। सभी लोग एक ही साहू परिवार के बताए गए हैं। यह लोग किसी पारिवारिक कार्य से खिलोरा से अर्जुनी गांव जा रहे थे। मृतकों में चार बच्चे भी शामिल हैं। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में ट्रक और पिकअप की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है। मरने वाले लोगों में एक ही परिवार के लोग और रिश्तेदार शामिल थे।लोग चौथिया के कार्यक्रम में शामिल होने का बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान जिले के अर्जुनी क्षेत्र में भीषण हादसा हो गया। मरने वाले लोगों में बच्चे भी शामिल हैं।

स्थानीय लोगों के मुबातिक हादसे में मरने वाले और घायल होने वाले लोग अर्जुनी में चौथिया के कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। बीते दिनों में ही घर में शादी का कार्यक्रम था, जिसकी वजह से रिश्तेदार भी घर में अभी तक थे। डीपीडब्लयूएस स्कूल खमरिया के पास पहुंचे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. जबकि 15 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें:  Satellite Township: बिहार के 11 जिलों में बनेंगी Satellite Township... किसानों की जमीन बनेगी सोने का भाव, जानें पूरा प्लान और तैयारी!

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। स्वास्थ्य विभाग की अलर्ट मोड पर है। पूरा प्रयास है कि घटना में मौतों का आंकड़ा न बढ़ने पाए।

यह भी पढ़ें:  Ramdhani Yadav Encounter: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मास्टरमाइंड रामधीन यादव, जानें पूरा मामला, कौन है रामधीन

भीषण दुर्घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसमें से सात शवों को भाटापारा पोस्टमार्टम हाउस ले जाया गया। चार शव बलौदाबाजार पोस्टमार्टम हाउस में ले जाए गए। इसके अलावा हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें दो लोगों की हालत गंभीर देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: दरभंगा में संदिग्ध मौत: हस्तरेखा देखने वाले युवक की कमरे में मिली लाश, पीट पीट का हत्या तो नहीं? दोस्ती पर शक!

बैरगनिया संदिग्ध मौत: बिहार के बैरगनिया में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,...

Darbhanga News: दरभंगा में नाले में पड़ी मिली युवक की लाश, सनसनी, मौत की वजह पर गहराया सस्पेंस!

दरभंगा नाला: बिहार के दरभंगा में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई...

Bhagalpur News: बांका शादी से पहले ‘लापता दूल्हा’, मंडप पूजन के बाद गायब; परिवार में मचा कोहराम

लापता दूल्हा: भागलपुर के बांका जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई...

Nepal News: चीन देगा नेपाल को बड़ा तोहफा: काठमांडू के नेपाल रिंग रोड के लिए 687 करोड़ का अनुदान

नेपाल रिंग रोड: नेपाल को लेकर चीन का दिल एक बार फिर बड़ा हुआ...