spot_img

यज्ञ में बुलाया गया हाथी शोर सुनकर भड़का, बच्चे समेत 3 लोगों को कुचलकर मार डाला

spot_img
- Advertisement -

गोरखपुर से बड़ी खबर है जहां हाथी ने तीन लोगों को कुचलकर मार डाला है। मामला यज्ञ से जुड़ा बताया जा रहा है जहां जिले में बृहस्पतिवार दोपहर एक हाथी अचानक भड़क गया। घटना के बाद आयोजन रदकर दिया गया है। वारदात चिलुआताल इलाके के जगतबेला स्थित मोहम्मदपुर माफी गांव की है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, जिले के चिलुआताल थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर माफी गांव में यज्ञ समारोह का आयोजन किया गया था। इसके लिए हाथी बुलाया गया था। समारोह के दौरान हो रहे शोर से अचानक हाथी भड़क गया। कलश यात्रा निकलने से पहले पंडाल में यज्ञ हो रहा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा थी। काफी शोर हो रहा था। इस दौरान कुछ लोग हाथी को छेड़ रहे थे, इससे वह भड़क गया। वह इधर-उधर भागने लगा।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, हाथी के पैरों तले कुचलकर 55 वर्षीय कांति देवी पत्नी शंकर उपाध्याय, 50 वर्षीय कौशल्या देवी पत्नी दिलीप कुमार और 4 वर्षीय कृष्णा पुत्र राजीव की मौत हो गई है। हालांकि मृतकों के नाम की अब तक जिला प्रशासन ने पुष्टि नहीं की है। यह तीनों मोहम्मदपुर माफी गांव के ही निवासी बताए जा रहे हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Banka Murders: बांका में 'डबल मर्डर', खेत में महिला का अर्धनग्न लाश, युवक की गोली मारकर हत्या, पढ़िए...संदिग्ध सामान और कनेक्शन ?

हाथी के पागल होकर गांव में इधर-उधर दौड़ने की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस अधिकारियों ने तत्काल इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। पुलिस और वन विभाग की टीम थोड़ी ही देर में गांव पहुंच गई, लेकिन तब तक हाथी गांव से बाहर निकलकर खेतों में घुस गया।

वन विभाग की टीम ने अपने हाथियों को भी मौके पर बुला लिया है। पागल हाथी को खेतों में घेरकर पकड़ने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल इलाके में सभी लोगों को सतर्क और घरों के अंदर ही रहने के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

एक गांव में यज्ञ समारोह के लिए बुलाए हाथी ने भड़कने के बाद इधर-उधर पागल की तरह दौड़ना शुरू कर दिया।इससे उसके पैरों नीचे कुचलकर एक बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। कई अन्य के गंभीर घायल होने की सूचना है।

भीड़ ने हाथी को डराया तो वह भागकर गांव के बाहर खेतों में घुस गया है, जहां वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें उसे घेरकर पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जिले में हुए इस हादसे पर दुख जताया है और मरने वालों के परिवार के लिए मुआवजे की घोषणा की है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, चकभवानी में निकली भव्य कलश यात्रा, 451 कन्याओं ने उठाया कलश

हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: चकभवानी चौक पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर...

Jamui News: जमुई को मिली बड़ी सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव: जमुई की जनता के लिए खुशखबरी है! लंबे इंतजार...

Bihar News: कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक बार फिर अपराधियों ने...