spot_img

पांच मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत, दर्जनों झुलसे, कई गाड़ियां जलीं

spot_img
- Advertisement -

मुंबई से बड़ी खबर है जहां गोरेगांव पश्चिम के आजाद नगर इलाके में जय भवानी बिल्डिंग में सुबह करीब 3 बजे आग लग गई। इस पांच मंजिला इमारत में आग लगने से सात लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई है।

- Advertisement -

बताया जाता है कि गोरेगांव में आज तड़के करीब तीन बजे एक छह मंजिला इमारत में आग लग गई। इससे जिंदा झुलकर सात लोगों की मौत हो गई है वहीं,करीब पचास से ज्यादा लोगों को बचा लिया गया है। वहीं, पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं है।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार यह बिल्डिंग गोरेगांव के उन्नत नगर में है। बिल्डिंग के तल परिसर की पार्किंग में तड़के करीब तीन बजे आग लगी। कुछ ही देर में पूरी बिल्डिंग लपटों में घिर गई। बताया गया है कि इस बिल्डिंग की पार्किंग में कपड़ों का एक बंडल रखा था।

- Advertisement -

इस बंडल में आग लगने से ही यह हादसा हुआ। आग के कारण बिल्डिंग की पार्किंग में खड़ी कई गाड़ियां भी जल गईं। इनमें 4 कार और करीब 30 बाइक शामिल हैं। फायर ब्रिगेड ने फिलहाल आग पर नियंत्रण कर लिया है। कूलिंग का काम चल रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि निकटवर्ती अस्पताल में गंभीर रूप से झुलसे करीब 30-35 लोगों को पहुंचाया गया। यह आग पश्चिमी गोरेगांव के ऑफ एमजी रोड पर स्थित जय संदेश इमारत में लगी। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई हैं। प्रशासन ने राहत और बचाव अभियान तेज कर दिया है।

मुंबई के गोरेगांव इलाके में स्थित समर्थ सृष्टि नाम की पांच मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार तड़के लगी आग में सात लोगों की मौत हो गई । आग लगने की सूचना मिलते ही 10 गाड़ियों के साथ पहुंचे फायर ब्रिगेड के जवानों ने करीब 50 लोगों को सुरक्षित निकाला।

इनमें से काफी लोगों को धुआं की वजह से सांस लेने में दिक्कत महसूस होने पर कूपर अस्पताल और एचबीटी ट्रॉमा केयर सेंटर पहुंचाया गया। इनमें से कुछ लोग झुलस भी गए हैं।

यह भी पढ़ें:  Rohtas Minor Girl Death News: रोहतास में ट्यूशन गई छात्रा, निकली नहर से लाश, सुनियोजित हत्या या कुछ और!

एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, सुबह-सुबह जोरदार धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर उनकी नींद टूट गई।नीचे देखने पर पता चला कि आग लगी हुई है।

इस बिल्डिंग में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर घर के सभी लोग जाग गए। बाहर निकल कर उन्होंने बिल्डिंग के सभी घरों की घंटी बजाकर आग लगने सूचना दी।

यह भी पढ़ें:  Patna Industrial Development News: CM सम्राट चौधरी का बड़ा आदेश! अब बिहार में दोगुनी रफ्तार से होगा औद्योगिक विकास, खुलेंगे रोजगार के नए रास्ते

स्थानीय विधायक और पूर्व मंत्री विद्या जयप्रकाश ठाकुर ने बताया कि इस बिल्डिंग में रहने वाले लोगों को उन्नत नगर के स्कूल में ठहराया गया है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों की छानबीन की जा रही है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोरेगांव अग्नि हादसे पर दुख जताते हुए ट्विट किया, ‘गोरेगांव के उन्नत नगर में एसआरए की जय भवानी बिल्डिंग में लगी दुखद आग में कुछ नागरिकों की जान चली गई है। इसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं। यह घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और मैं जान गंवाने वाले नागरिकों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Panchayat Chunav News: पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव: बिहार में पहली बार सभी सीटों पर होगा EVM से मतदान, जानें नया शेड्यूल

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गोरेगांव वेस्ट में हुई फायर एक्सिडेंट पर दुख जताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है, ‘गोरेगांव में आग लगने की घटना में जानमाल के नुकसान के बारे में जानकर दुख हुआ।

हम बीएमसी और मुंबई पुलिस अधिकारियों के संपर्क में हैं और सभी सहायता प्रदान की जा रही है। उन परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

शादी का झांसा देकर 25 महिलाओं को बनाया शिकार, ‘महाठग दूल्हा’ गिरफ्तार, देखें चौंकाने वाला खुलासा!

महाराष्ट्र पुलिस ने उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से एक शातिर ठग अनुजकुमार त्रिवेदी को गिरफ्तार किया है। उस पर मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए 25 से ज्यादा महिलाओं क#GreaterNoidaCrime,#MatrimonyFraud,#Mahathag

Bihar Teachers का डबल इंजन कमाई मॉडल अब होगा फेल, इन जिले के DEO ने किया साफ – अगर पकड़े गए तो सीधा होंगे...

खगड़िया में सरकारी शिक्षकों के लिए बड़ा फरमान जारी हुआ है। अब निजी ट्यूशन या कोचिंग पढ़ाने वाले 'गुरुजी' पर सख्त कार्रवाई होगी, जिसमें निलंबन और विभागीय कार्रवा#KhagariaNews,#BiharEducation,#TeacherAction

Gaya Airport News: खुशखबरी! गया जी एयरपोर्ट पर हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार, अब एयर इंडिया की 2 नई उड़ने, जानें

गया जी एयरपोर्ट पर बोधगया पर्यटन सीजन से पहले हवाई सेवाओं का बड़ा विस्तार हुआ है। एयर इंडिया ने दिल्ली-गया मार्ग पर दो दैनिक उड़ानें शुरू की हैं, जबकि इंडिगो भी#GayaAirport,#BodhgayaTourism,#AirIndiaFlights

Bihar Teachers News: बिहार में हजारों शिक्षकों का इंतजार खत्म! सरकार ने जारी किए 999 करोड़, जानें कब मिलेगा पैसा?

बिहार सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में कार्यरत हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 999.84 करोड़ रुपये जारी किए हैं, जिससे#BiharTeachersNews,#BiharUniversitySalary,#EducationBihar