spot_img

ADJ के Bodyguard हवलदार शंभु कुमार ने की खुदकुशी, सर्विस रिवाल्वर से मार ली खुद के माथे में गोली

spot_img
- Advertisement -

मोतिहारी से बड़ी खबर है जहां पुलिस लाइन में एडीजे-6 के बॉडीगार्ड हवलदार शंभु कुमार ने खुदकुशी कर ली है। शंभु ने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मार ली।

- Advertisement -

हवलदार शंभु प्रसाद हाल ही में एक महीने की छुट्टी के बाद पुलिस लाइन पहुंचे थे, उन्होंने खुद को गोली मार ली। 49 वर्षीय शंभु नालंदा जिला के सिलवा थाना के नेफरा गांव निवासी  के रहने वाले थे।

- Advertisement -

वारदात पूर्वी चंपारण जिले के पुलिस लाइन में एडीजे-6 के बॉडीगार्ड में शनिवार देर रात दो बजे की है जब शंभु कुमार ने अपने ही सर्विस रिवाल्वर से सिर में गोली मार आत्महत्या कर ली।

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार, आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी। गोली उनके सिर में लगी। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गयी है। अभी कुछ स्पष्ट जानकारी हाथ नहीं लगी है। फिलहाल, पुलिस हवलदार के आत्महत्या के कारण की जांच में जुटी हुई है।

घटना के संबंध में पुलिस लाइन के डीएसपी रमेश कुमार का कहना है कि शंभु कुमार एडीजे 6 के बॉडीगार्ड थे। उन्होंने कहा कि शंभु कुमार ने खुद को गोली क्यों मार ली फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। उसके आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। परिजन को घटना की जानकारी दे दी गई है।

शंभु को तीन बेटी और एक बेटा है। छोटी बेटी की शादी इसी वर्ष पांच मार्च को किये थे। एक बेटा सिविल इंजीनियर है। पढ़िए पूरी खबर

शनिवार की शाम वह ड्यूटी से पुलिस लाइन लौटे, तो बिलकुल शांत थे। उनके साथ रहने वाले साथियों ने उनसे घर जाने के संबंध में पूछा तो शम्भू कुमार ने जवाब दिया कि नहीं, घर अभी नहीं जाना है। फिर वह अपने बेड पर चले गए।

यह भी पढ़ें:  Bhojpur Agniveer News: हृदय विदारक: वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, भोजपुर के अग्निवीर दानिश शहीद

रात में सभी खाना खाए और सोने चले गए। रात के करीब दो ढाई बजे वह अपने बेड से उठ कर दो नंबर बैरक के बाहर बरामदे पर लगे बेड पर गए और वहीँ अपने सर्विस रिवॉल्वर से खुद अपने सिर गोली मार ली।

गोली की आवाज सुन कर सभी लोग उधर दौड़ पड़े। जब उनके साथी लोग वहां पहुंचे तो देखकर हर कोई दंग रह गया। शंभु प्रसाद वहां खून से लथपथ पड़े हुए थे। आननफानन में उनके साथी सिपाहियों ने शंभु प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें:  Bihar RJD News: लालू के जन्मदिन पर 'हीरे' का कंगन बना बवाल, EOU करेगी जांच? लालू परिवार फिर सवालों में

उसके साथी पुलिस जवानों ने बताया कि वह शनिवार की शाम ड्यूटी से वापस बैरक पहुंचे और शाम में खाना खाने के बाद जाकर सो गये। अचानक रात में सिपाही ने आत्महत्या कर ली।जिसके बाद साथियों ने आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस लाइन के डीएसपी रमेश कुमार ने रविवार को बताया कि मृत हवलदार शंभु कुमार एडीजे-6 के बॉडीगार्ड थे। इस आत्महत्या के कारण की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है। लेकिन पुलिस की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani Crime News: मधुबनी में पुलिस का 'बड़ा खेल'! 419 किलो गांजा बरामद, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड

मृतक जवान की पहचान शंभु प्रसाद के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव के रहने वाले है। इस मौत की जानकारी भी परिजनों को दे दी गई है।

एसपी के आदेश पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया है । सदर डीएसपी ने बताया कि मृत हवलदार शंभू प्रसाद हाल ही में एक महीने की छुट्टी से लौटकर पुलिस लाइन आये थे।आत्महत्या की कई एंगल से जांच की जा रही है।

घटना का कारण परिवारिक भी हो सकता है या फिर कोई अन्य कारण भी हो सकता है। इसके लिए पुलिस हर बिंदुओं को अनुसंधान के आधार पर जांच पड़ताल में जुटी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga Army News: DCE का कमाल…दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के नवीन प्रकाश ने रचा इतिहास! भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने

दरभंगा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के पूर्व छात्र नवीन प्रकाश भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बने हैं। उनकी इस उपलब्धि से दरभंगा जिले और संस्थान का नाम रोशन हुआ है, जो युवा#DarbhangaNews,#IndianArmy,#DCEAlumni

Bhagalpur Crime News: भागलपुर में जमीन नापी बनी खूनी जंग की वजह, पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा, जानिए पूरा मामला!

भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में जमीन नापी को लेकर हुए खूनी संघर्ष में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अभी तक शिकाय#BhagalpurNews,#CrimeNews,#LandDispute

Darbhanga Liquor News: बेनीपुर में 42 लीटर अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार: क्या खत्म होगा शराब का धंधा?

दरभंगा के बेनीपुर में मद्य निषेध थाना पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर 42 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो शराब तस्करों को भी गिरफ्ता#DarbhangaNews,#BiharCrime,#LiquorBan

Kaimur Recruitment News: चौंकाने वाला खुलासा: बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में जेल का सिपाही ही निकला मास्टरमाइंड!

Kaimur Recruitment News: बिहार पुलिस ने मद्यनिषेध सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा खुलासा किया है। कैमूर मंडल कारा में तैनात एक सिपाही को धांधली के प्रयास में गिरफ#KaimurNews,#BiharRecruitment,#ExamScam