Bettiah News: इश्क की पतंग जब समाज की कैंची से कटती है, तो अंजाम अक्सर खौफनाक होता है। पश्चिम चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र से एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक किशोर और किशोरी का शव पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।
Bettiah News: सुबह-सुबह मिली लाशों से सनसनी
यह घटना सिकटा थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव की है, जहां शनिवार की सुबह एक बगीचे में पेड़ से लटके दो शवों को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। मृतकों की पहचान सिरसिया गांव के ही रहने वाले शेख बुनाद के 15 वर्षीय पुत्र सैदुल्लाह आलम और इजहार अंसारी की 14 वर्षीय पुत्री सहबुन नेशा के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही सिकटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और भारी भीड़ को नियंत्रित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने तुरंत दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए बेतिया जीएमसीएच भेज दिया है।
परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात दोनों ने अपने-अपने घर पर खाना खाया और सोने चले गए थे। शनिवार सुबह जब घरवाले सेहरी के लिए उठे तो दोनों अपने-अपने कमरों से गायब थे। पहले तो परिवार वालों ने सोचा कि वे आसपास ही कहीं होंगे, लेकिन काफी देर तक जब उनका कुछ पता नहीं चला तो उनकी तलाश शुरू की गई। इसी बीच गांव के कुछ लोगों ने बगीचे में पेड़ से लटके शवों को देखा और इसकी सूचना परिजनों को दी। खबर सुनते ही दोनों परिवारों में मातम पसर गया। हालांकि, कुछ ग्रामीण इसे आपसी प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं, लेकिन अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलने पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) जयप्रकाश सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहनता से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पहली नजर में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से इसकी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि यह हत्या है या आत्महत्या, इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस फिलहाल अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस बात की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं यह ऑनर किलिंग का मामला तो नहीं है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस द्वारा ग्रामीणों और मृतकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की असली वजह सामने आ सके। इस दुखद घटना के बाद से पूरे सिरसिया गांव में शोक का माहौल है और लोग स्तब्ध हैं।







