मई,5,2024
spot_img

BJP नेता के मर्डर में बड़ा खुलासा, दुष्कर्म कर भाजपा नेता ने बना लिया था अश्लील वीडियो, करने लगा नाबालिग लड़की को ब्लैकमेल, फिर लड़की के दोस्तों ने कर दी हत्या

spot_img
spot_img
spot_img

बेतिया से बड़ी खबर है जहां बीजेपी नेता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोंडवा टोला में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बेतिया ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सोनू कुमार हत्याकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है।

इसमें दुष्कर्म का आरोप भी है। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की साजिश भी। हमलावरों को पकड़ने के लिए पुलिस पर एक बड़ा राजनीतिक दबाव भी। मगर चार सितंबर की इस हत्या के महज चार दिनों बाद पुलिस को कामयाबी मिली है। पुलिस ने मामले का पर्दाफाश कर दिया है। पढ़िए पूरी खबर

जानकारी के अनुसार, बेतिया में पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा किया है। यहां भाजपा नेता ने दुष्कर्म के बाद लड़की का वीडियो बना लिया था। इसके बाद उसे ब्लैकमेल भी किया। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पीड़िता ने अपने दोस्तों को यह बात बताई। लड़की के दोस्तों ने भाजपा नेता की हत्या की योजना बनाई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga PM Modi Live| दरभंगा "राज" से Madhubani, Jhanjharpur, Samastipur, Ujiarpur तक "मैदान" साध गए पीएम मोदी

दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म व ब्लैकमेलिंग से खफा किशोरों ने भाजपा नेता सोनू की हत्या की थी। एक सहयोगी के साथ मिलकर दो किशोरों ने वारदात को अंजाम दिया था। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित लड़कियों के बयान पर मृत भाजपा नेता व जख्मी दोस्त पर दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया गया है। जख्मी सुजीत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अभिरक्षा में अब इसका इलाज कराया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  Railway News| Bihar News| विशेष किराए पर चलेंगी Summer Special Trains... यात्रियों कृपया ध्यान दें,Darbhanga, Madhubani, Samastipur के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, Sleeper Class और General Second Coach के साथ

पुलिस ने भाजपा नेता सोनू हत्या मामले में अज्ञात अपराधियों पर एफआईआर दर्ज कर जैसे ही तहकीकात शुरू की साथ ही दो लड़की समेत तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू करते हुए क्लू सामने लगे।

जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गोंडवा टोला में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के बेतिया ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष सोनू कुमार की सुबह-सुबह अपराधियों ने चाकू गोद कर हत्या कर दी थी, वहीं से पुलिस ने मामले का बड़ा खुलासा भी कर दिया है।

पुलिस के अनुसार, बीजेपी नेता सोनू कुमार की हत्या दुष्कर्म के प्रतिशोध में की गई थी। सोनू कुमार और और उसके जख्मी मित्र सुजीत कुमार ने कुछ दिनों पहले दो नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया था। दुष्कर्म का वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल भी कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| फिर चड्डी-बनियान गैंग... बांस के सहारे आतंक...

इस बात की जानकारी दोनों लड़कियों ने अपने जानने वाले लड़कों को दी। उन्हीं लोगों ने हमला किया था। घटना के दिन तीन लड़कों ने हमला किया। इसमें से दो नाबालिग हैं। वहीं एक युवक अजय कुशवाहा की उम्र 20 साल के आसपास है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

इस पूरी घटना को लेकर पुलिस ने घायल सुजीत कुमार से पूछताछ की तो उसने दुष्कर्म वाली घटना का जिक्र किया। इसके बाद दोनों लड़कियों से भी पुलिस ने पूछताछ की। इसी के बाद सारा मामला सामने आ गया। गिरफ्तार युवक ने घटना को लेकर अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें