spot_img

Rahul Gandhi की Modi Surname Case पर Supreme Court से Rahul Gandhi को बड़ी राहत, मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक

spot_img
- Advertisement -

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से मोदी सरनेम के बारे में दी गई टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी खबर आई है। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को बड़ी राहत दी है।

- Advertisement -

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुजरात उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने आपराधिक मानहानि मामले में राहुल की सजा पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।

- Advertisement -

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बयान अच्छे मूड में नहीं होते हैं, सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति से सार्वजनिक भाषण देते समय सावधानी बरतने की उम्मीद की जाती है। हालांकि, कोर्ट ने कहा कि राहुल को अधिक सावधान रखनी चाहिए थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Araria Road Accident News: अररिया में खौफनाक सड़क हादसा: एक महिला समेत 3 लोगों की मौत, कई गंभीर, कैसे हुआ यह सब?

SC ने मानहानि मामले में राहुल को दो साल की सजा पर रोक लगा दी है। जस्टिस बीआर गवई, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और प्रशांत कुमार मिश्रा की बेंच ने आदेश में कहा कि ट्रायल कोर्ट के जज को अपने फैसले में अधिकतम सजा सुनाने की वजहें भी बतानी चाहिए थीं।

इस मामले में निचली अदालत और हाई कोर्ट से राहुल गांधी को राहत नहीं मिली थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की ओर से अधिकतम सजा देने पर यह टिप्पणी की गई है कि अधिकतम सजा रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस में दी जाती है। इस केस में इसका कारण कोर्ट द्वारा नहीं बताया है।

दरअसल, यह मामला सिर्फ सजा को लेकर नहीं बल्कि अगर सुप्रीम कोर्ट में भी सजा बरकरार रहती, तो वे अगला लोकसभा चुनाव भी नहीं लड़ सकेंगे। लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगा दी है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई के लिए आधे घंटे का वक्त तय किया था। इसके पहले 15 मिनट में राहुल गांधी के वकील अभिषेक मनु सिंघवी की दलील कि राहुल गांधी को जिन धाराओं में सजा दी गई है, वो मैक्सिमम है। साथ ही इसका कारण भी नहीं बताया गया।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Railway News: ट्रेन में सिगरेट पीने वालों सावधान! रेलवे ने छेड़ा बड़ा अभियान, अब मिलेगी कड़ी सज़ा

राहुल गांधी को जो सजा दी गई है, वो अगर एक दिन भी कम होती तो वे सांसद बने रहते। अभी सजा मिल जाने के कारण वायनाड के लाखों लोगों ने अपना सांसद खो दिया है। सिंघवी की दलील यह भी है कि याचिकाकर्ता के सरनेम में तो मोदी है भी नहीं। उन्होंने बाद में अपने नाम में मोदी जोड़ा है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Land News: बिहार में जमीन मापी हुई महंगी! गांव से लेकर शहर तक जानिए नई रेट लिस्ट

बिहार राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने जमीन मापी शुल्क में भारी वृद्धि की है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में प्रति खेसरा 1000 और शहरी में 2000 रुपये देने होंगे, जिससे आ#BiharLandNews,#LandMeasurement,#RevenueDepartment

Bihar में ठगवा इंजीनियर का कारनामा, साले और पत्नी के साथ मिलकर 400 लोगों को बनाया अपना Cyber शिकार, तरीका जानकर उड़ जाएंगे होश!

Patna Cyber Crime News: पटना में साइबर पुलिस ने एक बड़े ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस गिरोह का संचालन एक बीटेक इंजीनियर अपनी पत्नी और साले के साथ मिलकर कर र#PatnaCyberCrime,#BiharPolice,#CyberFraud

Vaibhav Suryavanshi News: 15 वर्षीय Baby Boss क्या अफगानिस्तान ‘ए’ के खिलाफ जड़ेगा बड़ा स्कोर? जानिए कहां और कितने बजे दिखेगा मैच?

भारत 'ए' और अफगानिस्तान 'ए' के बीच गुरुवार को दांबुला में दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सबकी निगाहें 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी, जिन्होंने पहले#VaibhavSuryavanshi,#IndiaACricket,#DambullaMatch

आज कोर्ट में रोशन आनंद की किस्मत का फैसला! जमानत पर होगी बड़ी सुनवाई, सब की निगाहें!

खान ग्लोबल स्टडीज के गार्ड से मारपीट के आरोपी ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रोशन आनंद की जमानत याचिका पर आज अदालत में सुनवाई होगी। पहले उनकी जमानत खारिज हो चुकी#PatnaCoaching,#RoshanAnand,#KhanSirNews