मई,6,2024
spot_img

Bihar Corona News: बिहार में कोरोना से पहली मौत…खतरनाक वेरियंट XBB1.16 कोहराम मचाने को तैयार

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में कोरोना संक्रमण से पहली मौत हो गयी है। गया में एक कोरोना पाॅजिटिव महिला ने दम तोड़ा है। बिहार में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 25 नए संक्रमित मिले हैं।

इनमें से 14 अकेले पटना के हैं जबकि गया जिले में 4 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं औरंगाबाद में दो नए पॉजिटिव मिले हैं। जबकि औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, बेगूसराय, सहरसा और सीवान में 1-1 नए संक्रमित मिले हैं। इसी बीच गया में एक कोरोना संक्रमित की मौत भी हो गई है।

वहीं सूबे में कोरोना के मरीज बढ़ने लगे हैं। कोरोना के खतरनाक नए वैरिएंट की दस्तक के बाद अब प्रदेश में कोरोना मरीज की मौत (Corona Death Case) भी हो गयी है। गया के कोरोना संक्रमित मरीज की यह मौत हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे के अंदर बिहार में कोरोना के 20 मरीज मिले हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| बिहार के 162 Affiliated Colleges को जल्द मिलेंगे Principals, नियुक्ति का रास्ता साफ, Appointment में इन्हें मौका

कोरोना वायरस के नए और खतरनाक वेरियंट XBB1.16 ने बिहार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा ही दी है। वहीं कोरोना से संक्रमित एक मरीज की मौत के बाद बिहार में परेशानी बढ़ गई है। मृतक संक्रमित गया जिले की रहनेवाली बताई जा रही है। वो 70 साल की एक महिला थी।

बताया जा रहा है कि महिला मखदुमपुर की रहने वाली थी। गया के सिविल सर्जन के मुताबिक मृतक महिला को दो दिन पहले सांस लेने में दिक्कत आई। उसे पहले से भी कुछ बीमारियां थीं। जब उसे अस्पताल लाया गया तो उसकी कोरोना जांच कराई गई। इसमें वो पॉजिटिव पाई गई। फिलहाल मृतक महिला से लिए गए सैम्पल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga Lok Sabha Elections | BJP के गोपालजी ठाकुर, RJD के ललित यादव से Show Cause

गया जिले में कोरोना संक्रमित 70 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इस साल बिहार में कोरोना से होने वाली यह पहली मौत है। यह महिला गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वह जिले के मखदुमपुर की रहने वाली बताई गई है।

यह भी पढ़ें:  Rajasthan Road Accident News| सवाई माधोपुर एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, 6 लोगों की मौत

गया के सिविल सर्जन ने बताया कि महिला को दो दिन पहले ही सांस लेने में दिक्कत हुई थी। अस्पताल लाने पर जांच कराने पर कोरोना संक्रमित मिली। जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल भेजा गया है। गया जिले में चार और कोरोना संक्रमित मिले हैं।

बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें पटना जिले के नौ, गया जिले के चार, रोहतास के दो, बेगूसराय, औरंगाबाद, पूर्वी चंपारण, सहरसा और सीवान जिले के एक-एक व्यक्ति शामिल हैं। अब तक 50466 सैंपल की जांच की गई है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें