spot_img

Bihar Police: बिहार पुलिस सिपाही भर्ती की परीक्षा रद, आगामी एग्जाम का ये रहा अपडेट

spot_img
- Advertisement -

CSBC Constable Exam 2023 को रद (Cancelled) कर दी गई है। दो पालियों में हुई बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को रद करते हुए आगामी परीक्षाएं भी स्थगित कर दी गईं हैं।

- Advertisement -

बिहार में सिपाही के 21391 पदों के 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन जमा किया था। रविवार को दो पालियों में 6 लाख परीक्षार्थी शामिल हुए थे।

- Advertisement -

37 जिलों में 5290 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान कई पेपर लीक गैंग वाकी टाकी और इलेक्ट्रानिक सामान के साथ लगभग कई जिलों में पकड़े गए थे। पटना के कंकड़ बाग में भी नकल करते छह अभ्यर्थियों के पास से आंसर की बरामद हुई थी।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस में 21 हजार कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा को रद कर दिया गया है। वहीं पांच व 15 अक्टूबर 2023 को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला पेपर लीक होने के बाद किया गया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Jamui News: थर्ड रेल लाइन: किऊल-झाझा के बीच बनेगी तीसरी रेल लाइन, 962 करोड़ से दूर होगी भीड़भाड़

बताया जाता है कि बिहार में सिपाही बहाली परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आने के बाद परीक्षा कैंसिल कर दी गई है। एक अक्टूबर को हुई परीक्षा रद कर दी गई है। बोर्ड ने कहा कि लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल करते हुए इविभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पकड़े गए थे। वर्तमान में ये सभी मामले अनुसंधान में हैं।

परीक्षा रद होने के पीछे साफ वजह है कि पेपर लीक की खबर सामने आने के बाद इस तरह का निर्णय किया गया है। बोर्ड ने भी नोटिस में इन्हीं चीजों का जिक्र किया है।

जारी नोटिस में कहा गया है कि एक अक्टूबर को दोनों पालियों में लिखित परीक्षा में काफी संख्या में नकल करते हुए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और चीट-पुर्जों के साथ राज्य के विभिन्न जिलों से अभ्यर्थी पकड़े गए थे।

इसके अलावा यह भी जानकारी मिली कि प्रश्नों के तथाकथिक उत्तर सादे पन्ने पर सीरियल नंबर के साथ लिखकर मोबाइल एवं अन्य तरीकों से अभ्यर्थियों की ओर से प्राप्त कर लिए गए हैं।

इसके साथ ही 7 और 15 अक्टूबर को होने वाली परीक्षा को भी रद्द कर दिया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय चयन पर्षद की तरफ से आधिकारिक तौर पर बयान जारी कर किया गया है। इस भर्ती के जरिए बिहार में 21,391 नए जवानों की भर्ती की जानी है।

जानकारी के अनुसार,रविवार को हुए परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली सामने आई है। पटना समेत राज्य के कई हिस्सों में आंसर की के साथ कई परीक्षार्थी गिरफ्तार किए गए है।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: मई तक छोटी गाड़ियों के लिए खुलेगा विक्रमशिला Vikramshila Bridge पुल, सचिव ने किया निरीक्षण

परीक्षा के दौरान पटना, सारण, बक्सर, समस्तीपुर, जमुई, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, शेखपुरा, कैमूर समेत 10 जिलों से 123 से अधिक अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 70 से अधिक सॉल्वर हैं।

इनके पास से इलेक्ट्रीक डिवाइस भी बरामद किए गए है। वहीं पटना के कंकड़बाग के रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज से पुलिस ने छह लोगों को नकल करते हुए गिरफ्तार किया था। इनमें से 5 के पास से बरामद आंसर-की प्रश्नपत्र से मैच हुई थी।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News : भागलपुर में SHO Suspension महिला से अमर्यादित बातचीत पर बड़ी कार्रवाई, शाहकुंड SHO अनिल सस्पेंड

वहीं कैमूर के भूपेश गुप्त इंटर कॉलेज के केंद्र अधीक्षक संजय सिंह समेत 11 परीक्षार्थियों और शेखपुरा में 12 अभ्यर्थियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 21 हजार 391 सिपाही पदों के लिए पहले दिन रविवार को परीक्षा हुई थी।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर अतिक्रमण अभियान: लोहिया पुल के नीचे से हटाई गईं अवैध दुकानें, मचा हड़कंप!

भागलपुर अतिक्रमण अभियान: शहर में फिर गरजी निगम की जेसीबी, अवैध कब्जों पर चला...

Darbhanga News: परीक्षा कदाचार: बेनीपुर परीक्षा केंद्र पर हंगामा, दो छात्र निष्कासित; सुरक्षा व्यवस्था नदारद

परीक्षा कदाचार: बेनीपुर के बहेड़ा महाविद्यालय से एक ऐसी खबर आई है जिसने परीक्षा...

Bihar Train Cancellation: बिहार में 20 दिनों का मेगा ब्लॉक, जून तक कई ट्रेनें रद्द, कई का मार्ग बदला

Bihar Train Cancellation: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर! अगर आप आने वाले दिनों...