मई,5,2024
spot_img

Bihar By Election: बिहार की दो सीटों पर उपचुनाव में आई गरमी, BJP ने उतारे उम्मीदवार, कई काट हैं इन नामों में

spot_img
spot_img
spot_img

बिहार की दो सीटों पर उप चुनाव की डुगडुगी बज चुकी है। इसके साथ ही जहां दोनों सीटों पर राजद ने अपना दावा पेश कर दिया है वहीं, भाजपा ने आगे बढ़ते हुए रविवार को अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। महागठबंधन में शामिल राजद और जदयू ने अभी अपने कैंडिडेट का ऐलान नहीं किया है। वहीं भाजपा ने गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के लिए पार्टी ने कुसुम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो दिवंगत विधायक और पूर्व मंत्री सुबास सिंह की धर्मंपत्नी है।

वहीं, मोकामा से पार्टी ने सोनम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है, जो कद्दावर नेता ललन सिंह की पत्नी है। ललन सिंह ने कल ही भाजपा का दामन थामा है। वहीँ राजद ने पहले ही मोकामा से विधायक रहे अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है।

जानकारी के अनुसार, गोपालगंज में कुसुम देवी पर पार्टी ने भरोसा जताया है। इसी तरह मोकामा से सोनम देवी को बीजेपी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कुसुम देवी दिवंगत विधायक सुबाष सिंह की पत्नी हैं। सोनम देवी बाहुबली ललन सिंह की पत्नी हैं। गोपालगंज की सीट भाजपा विधायक रहे सुबाष सिंह के निधन से खाली हुई। वहीं अनंंत सिंह को कोर्ट की ओर से सजा देने के कारण मोकामा में उप चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga PM Modi Live| दरभंगा "राज" से Madhubani, Jhanjharpur, Samastipur, Ujiarpur तक "मैदान" साध गए पीएम मोदी

अधिसूचना के मुताबिक 3 नवंबर को बिहार की इन दो सीटों पर मतदान होगा। जबकि 6 नवंबर को मतगणना होगी। 14 अक्टूबर को नामांकन की आखिरी तारीख रखी गई है। उपचुनाव के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर तय की गई है। बिहार की मोकामा सीट पर राजद जबकि गोपालगंज सीट पर बीजेपी का कब्जा था। बाहुबली अनंत सिंह को सजा मिलने के बाद उनकी सदस्यता रद्द कर दी गई थी तो वहीं गोपालगंज के विधायक सुभाष सिंह के निधन से ये सीट खाली हुई थी।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें