spot_img

भोजपुरी सुपरस्टाार गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पूछा- अब कहिया? हो गए सब आग बबूला

spot_img
- Advertisement -

भोजपुरी सुपरस्टाार गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव इन दिनों खासे चर्चा में हैं। पहले नवादा में एक कार्यक्रम के दौरान बवाल फिर बेटी को लेकर सोशल मीडिया में रोना और फिर इशान किशन के डबल सेंचुरी पर गर्दा उड़ा दिए का बयान।

- Advertisement -

 

- Advertisement -

अब नया विवाद फिर खेसारी लाल के उस ट्ववीट से आया है जिसके बाद बीजेपी लाल पर खिसिया गई है। क्योंकि खेसारी ने बीजेपी को जमकर घेरा है और उन्हें नौ साल पुराने वादों पर घसीट लिया है। ट्वीट तो महज दो शब्दों का ही है मगर इसके मायने इतने गरम हैं कि राजनीतिक भौंकाल छूट गया है। पढ़िए पूरा मामला…

- Advertisement -

दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बीजेपी से सवाल पूछ लिया है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को उनकी नौ साल पहले की पुरानी बातों को याद दिलाकर सुर्खियों में बन ही गए वहीं बवाल भी मच गया।भोजपुरी सुपरस्टाार गायक-अभिनेता खेसारी लाल यादव ने पूछा- अब कहिया? हो गए सब आग बबूला
दरअसल, भोजपुरी फिल्म इंड्रस्टी के कई नायक इन दिनों राजनीति में हैं। सारे लोग रवि किशन, निरहुआ और रिकिंया के पापा मनोज तिवारी भाजपा के शान हैं। ऐसे में खेसारी ने बिना राजनीति में एंट्री किए ही राजनीतिक गलियारों को गरमा दिया है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Good News: अब पानी के रास्ते होगा Patna से Bhagalpur, समस्तीपुर, Munger, खगड़िया का सफर, पढ़िए गंगा, गंडक और वाटर रूट कनेक्टिविटी!

सोमवार को खेसारी लाल यादव का नया ट्वीट आया। इसमें उन्होंने सिर्फ इतना ही लिखा बस दो शब्द कि-अब कहिया? इसके बाद भूचाल आ गया।

भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने ट्वीट में एक अखबार की कटिंग भी लगाई जिसे आप देशज टाइम्स के पाठक ऊपर पढ़ सकते हैं जिस कटिंग में बीजेपी के एक कार्यक्रम का जिक्र है। कार्यक्रम साल 2013 के दिसंबर महीने का है। जो, पटना में हुआ था।

यह कार्यक्रम अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन था। इसमें बीजेपी के कई नेता जुटे थे। इस कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद, सुशील कुमार मोदी समेत तमाम नेताओं ने जुटा ही नहीं बल्कि कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो भोजपुरी को 8वीं अनुसूची में शामिल किया जाएगा। खेसारी ने यही पूछा…अब कहिया? इसके बाद ट्वीट वार शुरू है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा, चकभवानी में निकली भव्य कलश यात्रा, 451 कन्याओं ने उठाया कलश

हनुमान प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा: चकभवानी चौक पर भक्ति का ऐसा सैलाब उमड़ा कि हर...

Jamui News: जमुई को मिली बड़ी सौगात, वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव मंजूर

वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव: जमुई की जनता के लिए खुशखबरी है! लंबे इंतजार...

Bihar News: कुख्यात अपराधी संजीव उर्फ पुट्टू मिश्रा की गोली मारकर हत्या

पुट्टू मिश्रा हत्याकांड: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में एक बार फिर अपराधियों ने...