spot_img

Madhubani के बेनीपट्टी में भोज विवाद में सगे भाई की पीट-पीटकर हत्या

spot_img
- Advertisement -

मुख्य बातें: भोज को लेकर हुए विवाद में भाई ने पीट पीटकर सगे भाई को उतार डाला मौत के घाट, बेनीपट्टी थाना के शाहपुर पंचायत के विशेलडुगामा वार्ड-3 की दर्दनाक घटना, देशज टाइम्स फोटो: बेनीपट्टी के विशेलडुगामा में विलाप करते मृतक गोविंद के परिजन

- Advertisement -

बेनीपट्टी मधुबनी देशज टाइम्स। स्थानीय थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के विशेलडुगामा में भोज को लेकर हुए विवाद में भाई ने सगे भाई को पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। मृतक की पहचान विशेलडुगामा वार्ड 3 के पूर्व पंचायत सचिव रत्नेश्वर पासवान के पुत्र गोविंद पासवान (55) के रूप में (Brother beaten to death in Benipatti) हुई है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पासवान और बैजू पासवान सगे भाई हैं। दोनों भाई का घर भी वार्ड 3 में ही मध्य विद्यालय और तालाब के निकट एक दूसरे से सटा हुआ है। साथ ही गोविंद के पिता पूर्व पंचायत सचिव रत्नेश्वर पासवान वार्ड 3 में ही पुल के निकट बगीचे में घर बना रहते हैं।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News: समस्तीपुर में घर में सो रहे युवक मोनू की खिड़की से गोली मारकर हत्या

रत्नेश्वर पासवान के भाई विशेश्वर पासवान का कुछ दिन पहले निधन हो गया था। जिसका इस बीच श्राद्ध कर्म और भोज होनेवाला है। इसी भोज को लेकर मंगलवार को गोविंद और बैजू में कहासूनी हो गयी, जो देखते ही देखते उग्र रूप धारण कर लिया।

अगले दिन बुधवार की सुबह गोविंद अपने पिता के बगीचे में स्थित घर से पिता के लिए चाय लेने के लिए विद्यालय के निकट स्थित अपने घर आ रहे थे, जहां बैजू पासवान व उनकी पत्नी नीलू देवी अपने पुत्र पुत्रियों के साथ मिलकर गोविंद को तालाब के समीप घेर कर मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

घटना की सूचना गोविंद के परिजन को मिलीं, जहां सभी परिजन दौड़े – दौड़े पहुंचे और गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हुए गोविंद को उठा कर इलाज के लिए बेनीपट्टी अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने हालत नाजुक देख मधुबनी रेफर कर दिया। मधुबनी सदर अस्पताल में भी चिकित्सक ने हालत नाजुक देख प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया, जहां पटना पहुंचते पहुंचते गोविंद की मौत हो गयी।

इधर, घटना की सूचना बेनीपट्टी थाना पुलिस और एसडीपीओ को दी गयी। जहां एसडीपीओ नेहा कुमारी थाना पुलिस की टीम के साथ गुरुवार की सुबह विशेलड्डूगामा पहुंच मृतक के परिजनों से मिल घटना के संबंध में पूर्ण जानकारी ली और घटनास्थल का भी जायजा लिया। साथ ही एसएचओ को अग्रेतर कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर आम्रपाली ज्वेलर्स लूटकांड का सनसनीखेज खुलासा! 33 लाख के मिट्टी में छिपाकर रखे आभूषण बरामद, 4 गिरफ्तार

बता दें कि मृतक को 6 पुत्र व 1 पुत्री सहित 7 संतान है। जिसके सर से पिता का साया उठ गया। वहीं सूत्रों की माने तो जब बैजू और उसके परिजन गोविंद के साथ मारपीट कर रहे थे। उस बीच अगर कोई बचाने का प्रयास भी करता था तो बैजू व उसके परिजन बचाने वाले के ऊपर भी हमला कर दे रहे थे।

यह भी पढ़ें:  Madhubani ATS News: मधुबनी ATS का बड़ा एक्शन: मौलवी का पाकिस्तानी कनेक्शन का खुला Whatsapp ग्रुप में राज!Madhya Pradesh Terror Case से जुड़े इनपुट खंगाल रहीं ATS

उधर, घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक के परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था। इस संबंध में पूछे जाने पर पुलिस निरीक्षक सह थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra