spot_img

33 साल पुराने दुष्कर्म में कोर्ट का DM पर बड़ा सख्त एक्शन…

spot_img
- Advertisement -

रोहतास के पूर्व डीएम की लगातार मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। 33 साल पूर्व दुष्कर्म और चोरी के आरोप में जिला व्यवहार न्यायालय स्थित एडीजे प्रथम मनोज कुमार की अदालत ने एक्शन लेते हुए, रोहतास डीएम के वेतन निकासी पर रोक लगा दी है।

- Advertisement -

मामला 33 साल पुराना है, जिसकी प्राथमिकी 33 साल पूर्व 1990 में कोचस थाना में हुई थी। मामले का ट्रायल 1993 से चल रहा है, जिसमें दो आरोपी में से एक राजेंद्र डोम पिछले 33 वर्षों से न्यायालय में अनुपस्थित चल रहे हैं।

- Advertisement -

ऐसे में, यह कार्रवाई एडीजे प्रथम मनोज कुमार ने आरोपी एवं गवाहों की उपस्थिति के लिए दुष्कर्म एवं चोरी से जुड़े 33 साल एक पुराने लंबित मामले में की है। मामले में सुनवाई करते हुए न्यायाधीश ने डीएम के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगाने को कहा है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bhagalpur Champa River News: बड़ी राहत! भागलपुर की चंपा जवान हो गई... नदी हुई प्रदूषण मुक्त, 11 नालों का पानी अब STP में... DESHAJ TIMES में 8 मई को छपी खबर...किसने लूटी चंपा की जवानी!

चिकित्सक सहित मामले के छह गवाहों में से मात्र सूचिका की गवाही हुई है। अन्य पांच गवाहों की गवाही के लिए मामला लंबित है, जिसकी उपस्थिति को लेकर कोर्ट ने कई बार आदेश संबंधित अधिकारियों को जारी किया है। इसके बावजूद अधिकारी अभियुक्त एवं गवाहों को न्यायालय में उपस्थित कराने में कोई दिलचस्पी ने दिखा रहे हैं।

हर्जाना राशि जमा नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए यहां की अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने डीएम धर्मेंद्र कुमार के वेतन निकासी पर अगले आदेश तक रोक लगा दी है।

कोर्ट ने अभियोजन पक्ष को दोषी पाते हुए रोहतास डीएम के खिलाफ पूर्व में एक लाख रुपये स्थगन हर्जाना जमा करने का आदेश जारी किया था, जिसका पालन नहीं करने पर कोर्ट ने उनके वेतन निकासी पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है।

यह एक्शन 33 साल पहले हुए दुष्कर्म और चोरी के एक लंबित मामले में सुनवाई करते हुए वेतन निकासी पर तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  Samastipur Crime News: समस्तीपुर में घर में सो रहे युवक मोनू की खिड़की से गोली मारकर हत्या

इसके पहले कोर्ट ने इसी मामले को लेकर एक लाख रुपये हर्जाने के तौर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार में जमा करने का आदेश दिया था, जिसका पालन न होने पर कोर्ट ने यह एक्शन लिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Gaya NEET Scam News: NEET फीस रिफंड स्कैम में चौंकाने वाला खुलासा! Bihar का छात्र निकला मास्टरमाइंड, जानिए … क्या हुआ गया में!

अहमदाबाद साइबर क्राइम ने बिहार के गया से NEET UG फीस रिफंड घोटाले के मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है। 19 वर्षीय छात्र ने 350 परीक्षार्थियों के अकाउंट हैक किए, क#GayaNEETScam,#NEETRefundScam,#CyberCrimeIndia

Patna Crime News: पटना जेल से निकलते ही रौशन आनंद ने कहा – Khan Sir ने करवाई मेरे भाई प्रिंस की हत्या, कौन है...

पटना की बेउर जेल से रिहा होते ही ज्ञान बिंदु कोचिंग एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद ने सनसनीखेज खुलासा किया। उन्होंने अपने भाई प्रिंस यादव की हत्या का आरोप फैजल खान#PatnaCrime,#RaushanAnand,#KhanSir

Madhubani Murder News: मार्च में शादी, जून में मौत, सुबह फ़ोन पर बात, शाम में संदिग्ध मौत, आख़िर क्या चल रहा था काजल की...

मधुबनी में शादी के दो माह बाद एक गर्भवती नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पति को हिरासत में लिय#MadhubaniMurder,#BiharCrime,#PregnantWomanDeath

Bhagalpur Shravani Mela News: सावन मेला 2026: सुलतानगंज स्टेशन पर हुआ बड़ा फैसला, श्रद्धालुओं की बढ़ेगी सुविधा!

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर सावन मेला 2026 की तैयारियां जोरों पर हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत यात्री सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट और नया फ#BhagalpurNews,#ShravaniMela,#SultanganjStation